फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Security guard given warning notice, duty changed, one day's salary deducted

Hisar News: सुरक्षा कर्मी को चेतावनी नोटिस, ड्यूटी बदली, एक दिन का वेतन काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Security guard given warning notice, duty changed, one day's salary deducted
हिसार। महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल के प्रसूति वार्ड में कुत्ते के मांस खाने का वीडियो वायरल होने के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की है। बुधवार को सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी बदली गई है, उसका एक दिन का वेतन काटा गया है और उसे चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक किसी चिकित्सक या अन्य स्टाफ पर कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

27 अक्तूबर को यह मामला वायरल होने के बाद उपायुक्त अनीश यादव ने सीएमओ डॉ. सपना गहलावत को जांच के निर्देश दिए थे। सीएमओ के आदेश पर पीएमओ डॉ. रीना जैन ने एक जांच कमेटी गठित की। कमेटी ने अस्पताल परिसर के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो में दिखाया गया मांस का टुकड़ा वास्तव में सेनेटरी पैड था। हालांकि, घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पाई गई। इसी आधार पर कमेटी ने वार्ड ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ ने कमेटी की सिफारिश पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा कर्मी का एक दिन का वेतन काटने, चेतावनी नोटिस जारी करने और उसकी प्रसूति वार्ड से ड्यूटी बदलने के आदेश जारी किए हैं। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए अस्पताल की दीवारों की ऊंचाई बढ़ाने और दीवारों में बने सुराग बंद करने का निर्णय लिया है।

पीएमओ डॉ. रीना जैन ने कहा कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर सख्त निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में किसी भी लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed