फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sector 16-17 holdings worth billions, department bids

Hisar News: सेक्टर 16-17 आरओबी की होगी मरम्मत, विभाग ने लगाया टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sector 16-17 holdings worth billions, department bids
 सेक्टर 16-17 का टूटा पड़ा सर्विस रोड।
हिसार। सेक्टर 16-17 रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत करवाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने आरओबी की मरम्मत के लिए टेंडर लगा दिया है। इसकी मरम्मत पर करीब 1.55 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इस आरओबी से प्रतिदिन 10 हजार वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 16-17 रेलवे फाटक पर वर्ष 2021 में आरओबी बनकर तैयार हुआ था जिस पर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इसके बाद दो साल तक आरओबी का निर्माण करने वाली एजेंसी ने आरओबी का रखरखाव किया था। वर्ष 2023 में आरओबी के रखरखाव की जिम्मेदारी विभाग के पास आ गई थी। फिलहाल आरओबी की सड़क जगह-जगह से टूट गई है।
विज्ञापन

सर्विस रोड भी क्षतिग्रस्त हालत में है। इसके अलावा आरओबी का रंग-रोगन भी फीका पड़ गया है। इस टेंडर के तहत आरओबी की सड़क का निर्माण किया जाएगा। रंग-रोगन करवाया जाएगा। साथ ही सर्विस रोड भी पुनर्निमाण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव की समस्या का भी होगा समाधान
वर्तमान में आरओबी की सर्विस रोड पर जलभराव की भी समस्या रहती है। इसके लिए पहले से बनाए गए बरसाती नाले का विस्तार किया जाएगा। सेक्टर 15 की तरफ से वाले हिस्से में 100-100 मीटर बरसाती नाले का और निर्माण किया जाएगा ताकि बारिश होने पर इस नाले के माध्यम से बारिश के पानी की निकासी हो जाए।

अगले साल ही शुरू होगा काम

टेंडर अलॉटमेंट तक की प्रक्रिया में अभी समय लगेगा और तब तक सर्दी अपने चरम पर पहुंच जाएगी। कम तापमान में तारकोल की सड़क नहीं बनाई जाती है। चूंकि तापमान फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में ही सामान्य होगा, तभी सड़क का निर्माण किया जा सकेगा।

सेक्टर 16-17 आरओबी की मरम्मत कार्य के लिए टेंडर लगा दिया गया है। जल्द ही इसका कार्य शुरू करवाया जाएगा। सर्दी में सड़क निर्माण को छोड़कर अन्य कार्य पहले करवा दिए जाएंगे।
- जतिन खुराना, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article