{"_id":"668ee43cee199c61f80d9b16","slug":"second-brother-injured-in-road-accident-also-died-hisar-news-c-21-hsr1020-418353-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सड़क हादसे में घायल दूसरे भाई ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सड़क हादसे में घायल दूसरे भाई ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
हिसार। तोशाम मार्ग पर निजी अस्पताल के पास शनिवार सुबह दो कारों के बीच आने से घायल बाइक सवार लाडवा निवासी मंजीत ने उपचार के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि हादसे वाले दिन मंजीत के छोटे भाई संजीव की मौत हो गई थी। हादसे में दोनों भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों से मिली जानकारी अनुसार लाडवा निवासी संजीव और उसका बड़ा भाई मंजीत दोनों ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। शनिवार सुबह दोनों बाइक पर गांव से ऑटो मार्केट जा रहे थे। जब वे तोशाम मार्ग पर निजी अस्पताल के पास पहुंचे थे तो सामने चल रही कार चालक ने अचानक कट मार दिया। जिस कारण बाइक चला रहे संजीव का संतुलन बिगड़ गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया था। वहीं मंजीत का उपचार चल रहा था। बुधवार को उसने भी दम तोड़ दिया। मंजीत शादीशुदा था।