फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Second accused of fraud arrested

Hisar News: चिकित्सक से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 10 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Second accused of fraud arrested
हिसार। साइबर थाना पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग में आधार कार्ड के इस्तेमाल का भय दिखाकर चिकित्सक से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरे आरोपी कानपुर के किदवई निवासी रितेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग में आधार कार्ड के प्रयोग का भय दिखा शहर निवासी एक चिकित्सक से धोखाधड़ी कर 15 लाख रुपये किदवई नगर कानपुर निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ विकास के बैंक खाते में भेजे गए थे। आरोपी रितेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र उर्फ विकास के साथ काम करता है। रितेश गुप्ता ने ज्ञानेंद्र उर्फ विकास का बैंक खाता कमीशन पर आगे किसी और को बेच दिया। ज्ञानेंद्र उर्फ विकास को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को 14 अक्तूबर 2024 को 15 लाख रुपये की ठगी होने के बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पेशे से चिकित्सक है और उसके बच्चे विदेश में रहते हैं। 4 अक्तूबर को मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर एक पार्सल दुबई भेजा गया है। जिसमें पुलिस की वर्दी, पहचान पत्र, 150 ग्राम केटामिन और तीन डेबिट कार्ड हैं। शिकायतकर्ता से कहा कि वह मनी लॉन्ड्रिंग में संदिग्ध है। कॉल करने वाले ने वारंट और गिरफ्तारी का भय दिखा 15 लाख रुपये की ठगी की थी। उक्त मामले में आरोपी रितेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed