फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Search campaign launched on suspicion of leopard, action will be taken on false complaint

Hisar News: तेंदुआ होने की आशंका पर सर्च अभियान चलाया, झूठी शिकायत पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Search campaign launched on suspicion of leopard, action will be taken on false complaint
लुदास रोड पर सर्च अ​भियान चलाते वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी। 
हिसार। जिले के आसपास गांवों में तेंदुआ होने की आशंका बताई जा रही है, मगर अभी तक जांच में वन्य प्राणी विभाग को कहीं भी तेंदुआ होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि विभाग की ओर से रविवार को एचएयू कैंपस, लुदास रोड और लुवास गांव के आसपास सर्च अभियान चलाया। अभियान में विभाग के कर्मचारियों के अलावा जीव रक्षक भी शामिल रहे।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्ट दिनेश जांगड़ा ने बताया कि अभी तक हमारे पास जितनी भी कॉल आई है, सभी झूठी मिली हैं। डायल 112 पर फोन कर परेशान किया जा रहा है। ऐसे में अब विभाग अलर्ट हो गया है। झूठी शिकायत देने पर व्यक्ति पर अब विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रविवार को जाखोद खेड़ा गांव से सूचना मिली थी कि एक नीलगाय पागल हो गई है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को काबू किया, लेकिन रेबीज होने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed