फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SD College Hansi team winner in women's Kabaddi

Hisar News: महिला कबड्डी में एसडी कॉलेज हांसी की टीम विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
SD College Hansi team winner in women's Kabaddi
गांव गढी में आयोजित प्रतियोगिता में ऊंची कूद में हिस्सा लेते ​​खिलाड़ी ।
हिसार। माई भारत केंद्र हिसार की ओर से गांव गढ़ी में आयोजित खंडस्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में महिला कबड्डी प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज हांसी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। मदनहेड़ी की टीम द्वितीय तथा सिंघवा की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 13 व 14 दिसंबर को गढ़ी गांव स्थित सुभाष चंद्रा फाउंडेशन एथलेटिक्स सेंटर में सुभाष चंद्रा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित की गई। रस्साकशी (पुरुष वर्ग) में गढ़ी की टीम ने प्रथम तथा मदनहेड़ी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद (पुरुष वर्ग) में आकाश प्रथम, संदीप द्वितीय और तेजवीर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में गुनगुन ने प्रथम, अनु ने द्वितीय और योगिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में तेजवीर प्रथम, विक्की द्वितीय और प्रीतम तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद (महिला वर्ग) में कविता ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय तथा प्रवेश ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एसएचओ बास, अमर ज्योति पब्लिक स्कूल मेहंदा के प्राचार्य दिनेश कौशिक, एथलेटिक्स हिसार के ज्वाइंट सेक्रेटरी राजू कनोह तथा गढ़ी ग्राम पंचायत के सरपंच मास्टर सज्जन बेरवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्रा फाउंडेशन के एथलेटिक्स कोच सुधीर, विकास रानी, मंजीत बेरवाल, राजकुमार, श्रीदत्त शर्मा, रामवतार पहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed