फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Screened 2.25 lakh people in the district, 12 TB patients found

जिले में 2.25 लाख लोगों की स्क्रीनिंग, केवल 12 मिले टीबी मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Screened 2.25 lakh people in the district, 12 TB patients found
हिसार। टीबी मुक्त प्रदेश बनाने के लिए जिला क्षय रोग विभाग ने जिलेभर से 4 लाख 55 हजार 166 लोगों की स्क्रीनिंग कर जांच करने का लक्ष्य रखा था। अभी तक विभाग द्वारा 2 लाख 25 हजार 800 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें टीबी के केवल 12 मरीज मिले। इस हिसाब से विभाग ने करीब 54 फीसदी लक्ष्य को पार कर लिया है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 544 लोगों में टीबी के संदिग्ध लक्षण मिले थे। इन सभी मरीजों के एक्स-रे एवं बलगम जांच सहित अन्य टेस्ट करवाए गए थे। यह अभियान क्षय रोग विभाग ने 12 जुलाई से शुरू किया था और यह 27 जुलाई तक चलेगा। इसमें फील्ड की आशा वर्कर, बहुउद्देशीय कर्मचारी और एएनएम को शामिल किया गया। जिला क्षय रोग विभाग मेदांता अस्पताल की टीम के साथ मिलकर अभियान चला रहा है। यह प्रत्येक क्षेत्र, गांव, घर में चलेगा। इस दौरान विभाग की टीम और मेदांता की वैन साथ मौजूद रहती है। जिसमें टीबी जांच से संबंधित सभी सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

इस साल 3280 मिले टीबी के मरीज
सरकार ने प्रदेश को 2023 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा हुआ है। ऐसा संभव नजर नहीं आ रहा। पहले यह लक्ष्य 2025 था, जिसे इस साल घटाया था। यदि इस साल में अब तक मिले टीबी मरीजों के आंकड़ों की बात करें तो वह 3280 है। लगभग सभी मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हमने जिलेभर से 4 लाख 55 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा था। हमारी टीम 2 लाख 25 हजार 800 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुकी है। केवल 12 टीबी के मरीज मिले हैं। टीबी मुक्त बनाने को लेकर अभियान एवं लगातार जांच जारी है। अभी भी मेदांता के साथ अभियान चल रहा है।
डॉ. कुलदीप डाबला, डिप्टी सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed