फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scooty-bike collision, the young man threatened the woman with a desi katta

स्कूटी-बाइक की भिड़ंत, युवक ने महिला को देसी कट्टा दिखा दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Scooty-bike collision, the young man threatened the woman with a desi katta
हिसार। शहर के आईटीआई चौक और सेक्टर 16-17 के बीच सड़क हादसे के बाद बाइक सवार दो अनजान युवकों ने स्कूटी सवार युवक और एक महिला को देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने का इशारा किया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिसकर्मी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में शिकायतकर्ता पुलिसकर्मी ने बताया कि मैं प्रेम कॉलोनी के पास ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान एक महिला और एक युवक स्कूूटी पर आए। वहीं दूसरी तरफ तोशाम मार्ग की तरफ से बाइक पर दो युवक आए रहे थे। स्कूटी और बाइक कर टक्कर हो गई। जिस कारण स्कूटी गिर गई। बाइक पर बैठे एक युवक ने देसी कट्टा निकाला और उनकी तरफ जान से मारने की इशारा किया। मैंने महिला और युवक का पता लगाया तो युवक का नाम वंश और महिला का नाम सरोज बाला है और सूर्य नगर के रहने वाले हैं। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed