फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   School will be kept closed till the resolution of naming the school in Ghirai

घिराय में स्कूल के नामकरण के समाधान तक स्कूल को रखा जाएगा बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
School will be kept closed till the resolution of naming the school in Ghirai
हांसी। हांसी खंड के अंतर्गत आने वाले गांव घिराय में स्थित सरकारी हाई स्कूल के गेट से कारगिल शहीद महावीर का नाम हटा दिए जाने का मामला ठंडा होता नजर नहीं आ रहा हैं। रविवार को राजकीय हाई स्कूल में शहीद सेवादल और ग्रामीणों की एक अहम बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण वेद प्रकाश बूरा शहीद सेवा दल के प्रधान सावन सिंह और उनकी टीम के सदस्यों और ग्रामीणों को शहीद महावीर का नाम हटाने संबंधित जानकारी दी। इसके बाद शहीद सेवा दल के प्रधान सावंत सिंह ने ग्रामीणों के समक्ष अपने विचार रखे और कहा कि यह शहीद महावीर का अपमान ही नहीं यह हम सब लोगों को नीचा दिखाने की एक साजिश रची गई है। उसके खिलाफ अब आवाज उठाने का समय है, अगर अब आवाज नहीं उठाई गई तो भविष्य में न जाने कितने शहीदों के नाम हटा दिए जाएंगे दबा दिए जाएंगे। लेकिन अब हम सबको मिलकर एकजुट होकर शहीद महावीर सिंह के नाम को सम्मान के साथ स्कूल के प्रवेश द्वार पर लिखवाना तो है ही साथ ही नाम हटवाने वाले संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी करेंगे।इसको लेकर विचार-विमर्श हुआ कि सोमवार को मेन स्कूल गेट के पर तालाबंदी कर गेट को बंद रखा जाएगा। स्कूल में बच्चों की एंट्री नहीं होने देंगे। बच्चे भी इस बात पर सहमत हैं और स्कूल गेट के बाहर बैठकर स्थाई समाधान करवाने तक अनिश्चितकालीन धरना दरी बिछाकर देना पड़ेगा। इस सहमति पर ग्रामीणों ने हाथ खड़े कर कहा कि जब तक समाधान नहीं होता तब तक वह धरना नहीं हटाएंगे। इस दौरान शहीद सेवा दल के अध्यक्ष सावन सिंह रोहिल्ला, सुनील ढुल मुंढाल, पवन कुलाना, आशीष मसूदपुर, अभिषेक हिसार, मोनू, धर्मपाल बूरा, सतबीर बूरा, सुनील, पटेल नंबरदार, रिटायर्ड सूबेदार विशंभर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed