Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   School students are risking their lives by travelling on roof in Hisar

Hisar: स्कूल के छात्र जान जोखिम में डाल छत पर कर रहे सफर, निजी बस परिचालक बच्चों से वसूल रहे 5-5 रुपये किराए

Wed, 04 Dec 2024 11:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हिसार) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 04 Dec 2024 11:35 AM IST
सार

सरकार स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों को फ्री शिक्षा और आवागमन की सुविधा देने का दावा करती है, वहीं इन बसों में छात्रों से किराया वसूला जा रहा है। छात्रों ने बताया कि परिचालक उनसे 5-5 रुपये किराए के रूप में वसूलते हैं।

विज्ञापन
School students are risking their lives by travelling on roof in Hisar
बस की छत पर चढ़ रहे बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

परिवहन विभाग के नियमों के बावजूद हिसार जिले के भिवानी रोहिल्ला स्थित आरोही स्कूल के छात्र निजी बसों की छत पर सफर करने को मजबूर हैं। छात्रों को बसों की छत पर बैठाकर सफर कराने से उनकी जान को बड़ा खतरा बना हुआ है। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने और गिरने की आशंका के बावजूद ये बसें खुलेआम फर्राटे भर रही हैं।

विज्ञापन

छात्रों की मजबूरी, जान का जोखिम
छात्रों का कहना है कि निजी बसों में बैठने की पर्याप्त जगह न होने के कारण वे छत पर सफर करने को विवश हैं। ऐसे में सफर के दौरान ब्रेक लगने या सड़क किनारे लगे बिजली के तारों की चपेट में आने का खतरा हमेशा बना रहता है। यह स्थिति परिवहन विभाग और बस संचालकों की लापरवाही को दर्शाती है।

विज्ञापन

फ्री शिक्षा का दावा, लेकिन वसूला जा रहा किराया
जहां सरकार स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों को फ्री शिक्षा और आवागमन की सुविधा देने का दावा करती है, वहीं इन बसों में छात्रों से किराया वसूला जा रहा है। छात्रों ने बताया कि परिचालक उनसे 5-5 रुपये किराए के रूप में वसूलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
हिसार रोडवेज के जीएम डॉ. मंगल सेन ने बताया कि छात्रों के छत पर सफर करने और किराया वसूली की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि इस मामले में परिवहन विभाग और आरटीए द्वारा जांच कर निजी बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग की लापरवाही उजागर
परिवहन विभाग द्वारा बसों को रूट परमिट जारी किए जाते हैं, जिसमें संचालन के नियम तय होते हैं। बावजूद इसके, बालसमंद से भादरा वाया हिसार चलने वाली बसें नियमों को ताक पर रखकर छात्रों को छत पर सफर करवा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed