फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   school open from 1st to 3rd class, teacher loved them

पहले दिन शिक्षकों ने किया दुलार, विद्यार्थी बोले - मिस यू सर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
school open from 1st to 3rd class, teacher loved them
बहबलपुर स्थित जीपीएस के प्रवेश द्वार पर माथा टेकेते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। 180 दिन बीतने के बाद जैसे ही सोमवार को पहली से तीसरी कक्षा खुली तो समय से पहले ही विद्यार्थी स्कूल पहुंचने शुरू हो गए। सरकारी स्कूलों में जहां शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गोद में उठाकर दुलार किया तो निजी स्कूलों में फूल बरसाकर बच्चों को पलकों पर बिठाया। वहीं, विद्यार्थियों ने कहा कि मिस यू सर।
विज्ञापन

जिले की बात करें तो सरकारी स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा के कुल 47 प्रतिशत विद्यार्थी आए, जबकि निजी स्कूलों में 70 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। खास बात रही कि किसी भी स्कूल में सहमति पत्र जमा नहीं करवाए, जबकि शिक्षा विभाग के स्पष्ट निर्देश थे कि बिना सहमति पत्र किसी भी विद्यार्थी को स्कूल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की उपस्थिति में 12वें पायदान पर हिसार
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी सूची में पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति में हिसार 12वें पायदान पर रहा। हिसार जिले में कुल 505 प्राइमरी स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा में कुल 39516 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। जिनमें से 9361 विद्यार्थी ही उपस्थित हुए, जबकि 50 प्रतिशत उपस्थिति के हिसाब से 19758 विद्यार्थियों की उपस्थिति का अनुमान लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सरी कक्षा के बच्चों को भेजा वापस
पड़ाव चौक स्थित एक निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा के बच्चों को वापस घर भेज दिया गया। स्कूल प्रबंधन का कहना था कि नर्सरी कक्षा के बच्चों की एंट्री को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। जिस कारण उन्हें वापस घर भेजा है। तो दूसरी ओर अभिभावक उमेद सिंह ने स्कूल प्रबंधन पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed