{"_id":"6414683170ff2b824806cb24","slug":"school-bus-caught-fire-in-hisar-of-haryana-2023-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hisar: 10वीं का पेपर देकर लौट रहे बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: 10वीं का पेपर देकर लौट रहे बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ ने बचाई जान
Fri, 17 Mar 2023 06:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 06:46 PM IST
सार
बस चालक वेद प्रकाश ने गाड़ी को साइड में रोक कर तुरंत सभी बच्चों को उतार दिया। बस को बंद कर वह भी बस से नीचे उतर गया। उन सभी के उतरने के कुछ क्षण बाद ही बस में आग भड़क गई।
विज्ञापन
बस में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव कालीरावण के सुखराम मैमोरियल स्कूल की विद्यार्थियों भरी बस में आग लग गई। बस चालक की सूझबूझ से सभी 40 विद्यार्थी सुरक्षित निकाल लिए गए। विद्यार्थियों के उतरने के कुछ देर बाद ही बस में आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी ने बस में लगी आग पर काबू पाया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सुखराम मैमोरियल स्कूल के दसवीं के विद्यार्थियों का सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा केंद्र आदमपुर शहर के स्कूल में बनाया गया है। शुक्रवार को विद्यार्थियों का हिंदी का पेपर था। जब बच्चे परीक्षा देने के बाद वापस स्कूल की ओर लौट रहे थे तो करीब दो बजे आदमपुर से दो किलोमीटर दूर नीमवालां अड्डे के पास बस के गियर से धुआं उठने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बस चालक वेद प्रकाश ने गाड़ी को साइड में रोक कर तुरंत सभी बच्चों को उतार दिया। बस को बंद कर वह भी बस से नीचे उतर गया। उन सभी के उतरने के कुछ क्षण बाद ही बस में आग लग गई। बस चालक ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग पर नियंत्रण किया।
Trending Videos
हिसार
- फोटो : Self
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। सभी बच्चों को स्कूल की दूसरी बस मंगवा कर सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम आग के कारणों की जांच कर रही है। बस में आग की यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है।