{"_id":"6a1b29fc328ca806bd6562934ee5b242","slug":"scamp-sucide-in-cia-hold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछा कर रही सीआईए टीम के सामने बदमाश ने खुद को उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीछा कर रही सीआईए टीम के सामने बदमाश ने खुद को उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Fri, 07 Aug 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए टीम के पीछा करने के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर गांव चौधरीवास के पास एक बदमाश ने पकड़े जाने के डर से पुलिस के सामने ही खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
पुलिस उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव चौ रावलवास कलां निवासी सोनू के नाम से हुई है।
उधर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर ही उसका मर्डर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
डीएसपी जयभगवान ने बताया है कि सोनू पर हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट और डकैती सहित करीब 9 से अधिक केस दर्ज थे। सीआईए टीम को मुखबरी मिली कि चौधरीवास गांव के पास कुछ युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। उनके पास एक रिट्ज गाड़ी है।
विज्ञापन
जब टीम पहुंची तो गाड़ी में सवार चार युवक भागने लगे। इनमें से दो युवकों दीपक व अनिल को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों रावलवास कलां के निवासी हैं।
रावालवास कलां निवासी सोनू का सीआईए टीम ने पीछा किया। इस दौरान पकड़े जाने के भय से उसने खुद को गोली से उड़ा लिया। एक अन्य सोनू उर्फ खली भट्ठू निवासी युवक भाग निकला। पुलिस सोनू को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई, जहां उसने दम तोड़ दिया।
पिता बोले ठेकेदार ने मिलकर मरवाया
मृतक सोनू गुज्जर के पिता शीशपाल ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे का कपिल व सतेंद्र नाम के शराब ठेकेदार के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। उनके इशारे पर पुलिस ने उसके बेटे की हत्या कर दी।
देर रात मृतक पर ही आत्महत्या का केस दर्ज
सदर थाना पुलिस इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया है कि मृतक सोनू पर ही धारा 309 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की शिकायत सीआईए इंचार्ज राजाराम ने दी है। सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा