{"_id":"69332f8edfc162de940cc4dc","slug":"scammed-of-35-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-a-clerk-job-in-gju-hisar-news-c-21-hsr1020-764251-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में क्लर्क की नौकरी दिलवाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में क्लर्क की नौकरी दिलवाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर थाना क्षेत्र में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने पिता और पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस मोहित और अनिल कुमार के खिलाफ जांच कर रही है। दोनों आरोपी लक्ष्मी विहार कॉलोनी के रहने वाले है।
प्रोफेसर कालोनी निवासी अजय ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी मोहित की दोस्ती उससे और उसके छोटे भाई विजय से थी, जिसके चलते आरोपी का उनके घर में आना-जाना था। 29 मई 2024 को आरोपी मोहित ने अजय को फोन किया और कहा कि उसके पिता कोर्ट में टाइपिंग का काम करते हैं और उनकी हिसार की यूनिवर्सिटी में अधिकारियों से काफी जान पहचान है। और वो लोगों को नौकरी लगवाने का काम करते हैं। अजय आरोपी मोहित की बातों में आ गया। 30 मई 2024 को आरोपी उसके घर आए और विश्वास दिलाने के लिए कुछ व्यक्तियों के फोटो अपने फोन में दिखाएं और कहा कि उनकी नौकरी लगवा दी है। उन्होंने नौकरी मिलने से संबंधित दस्तावेज भी दिखाए। इससे मोहित का परिवार भी बहकावे में आ गया।
सात लाख रुपये में लगवाए क्लर्क की नौकरी
अजय का आरोप है कि आरोपियों ने उससे कहा कि वो उसकी गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए उन्हें सात लाख रुपये देने होंगे। मोहित झांसे में फंस गया और इसी दिन 1,05,000 ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसी दिन शाम को 2,45,000 रुपये की नकदी घर आकर ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद नौकरी लगवाने का आरोपी आश्वासन देते रहे और जनवरी 2025 में कहा कि आपका काम नहीं होगा। जल्द ही रुपये वापस कर दिए जाएंगे। 24 मई 2025 को साफ कह दिया कि पैसे नहीं देंगे। अगर हमारी कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। जब पैसे नहीं मिले तो अजय ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस प्रवक्ता विकास का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।