फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SC organizations took to the streets, demonstrated and submitted memorandum

Hisar News: सड़कों पर उतरे एससी संगठन, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
SC organizations took to the streets, demonstrated and submitted memorandum
हिसार। आरक्षण वर्गीकरण और क्रीमीलेयर के खिलाफ विभिन्न एसी संगठन बुधवार को सड़क पर उतरे। इस दौरान एससी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ तत्काल अध्यादेश लाया जाए और अनुसूचित जाति के आरक्षण को नौंवी सूची में डाला जाए। उधर एससी संगठनों की तरफ से किए गए भारत बंद के आह्वान का बाजारों पर कोई असर नजर नहीं आया।
विज्ञापन

इससे पहले गुरु रविदास सभा, गुरु रविदास महासभा, डॉ. बीआर आंबेडकर महासभा, भीम आर्मी के सदस्य सुबह क्रांतिमान पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी क्रांतिमान पार्क से पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। हालांकि यहां पहले तैनात पुलिस बल ने सभी प्रदर्शनकारियों को गेट पर ही रोक लिया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के नेताओं ने कहा कि आरक्षण के मामले को संविधान की नौवीं सूची में शामिल किया जाए ताकि एससी, एसटी व ओबीसी आरक्षण विरोधी मानसिकता फिर से इस आरक्षण से छेड़छाड़ न कर पाए। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से हाल ही में दिए गए अनुसूचित जाति वर्गीकरण के निर्णय से पूरे देश के एससी समाज के लोगों में उबाल और नाराजगी है।
विज्ञापन

मोदी सरकार को इस निर्णय के खिलाफ तत्काल एक नया अध्यादेश लाया जाना चाहिए, अन्यथा यह लड़ाई रुकने वाली नही है। हरियाणा सरकार की अनुसूचित जाति के लोगों में फूट डालने की कोशिश को रोका जाए, वरना आने वाले विधानसभा चुनाव में एससी समाज बीजेपी को सबक सिखाने का काम करेगा। इस अवसर पर भीम आर्मी हिसार प्रवक्ता एडवोकेट संतलाल आंबेडकर, अमित जाटव, प्रदीप यादव, मनीष गांधी, मांगेराम भगला, पूनम बौद्ध , निवर्तमान पार्षद जयप्रकाश, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने पर हुआ विवाद
इस दौरान ज्ञापन सौंपने को लेकर संगठनों के नेताओं में विवाद हो गया। एक संगठन के पदाधिकारी ज्ञापन सौंपने के लिए उपायुक्त कार्यालय चले गए, जबकि एक अन्य संगठन के पदाधिकारी बोले कि उपायुक्त उनके पास आकर ज्ञापन लें अन्यथा वह रोड जाम करने को मजबूर होंगे। हालांकि उपायुक्त प्रदर्शनकारियों के बीच नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed