फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Satlok Ashram Case: 5 accused including elderly arrested after 8 years in treason case

सतलोक आश्रम प्रकरण : देशद्रोह मामले में बुजुर्ग समेत 5 आरोपी 8 साल बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Satlok Ashram Case: 5 accused including elderly arrested after 8 years in treason case
हिसार। सतलोक आश्रम प्रकरण में बरवाला थाना में दर्ज हुए देशद्रोह के मामले में पुलिस ने 8 साल बाद पांच आरोपियों को बरवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। देशद्रोह का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देशद्रोह मामले में जींद की 74 वर्षीय शशिप्रभा, पटेल नगर के मनोज कुमार, जींद के संगतपुरा गांव निवासी मनवीर और रोहतक के गांव गांधरा निवासी मुकेश कुमार और सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस पहले भी कई बार उनकी तलाश में दबिश दे चुकी थी। आरोपी 8 साल से पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे थे। फिलहाल वे राजस्थान के जयपुर शहर में रह रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि नवंबर 2014 में बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में आश्रम संचालक रामपाल के समर्थकों और पुलिस कर्मियों के बीच टकराव हुआ था। उस समय आश्रम संचालक आश्रम के अंदर था और उनके अनुयायी आश्रम के बाहर ढाल बने हुए थे। पुलिस कर्मी आगे बढ़े तो दोनों पक्षों में टकराव हो गया था। पुलिस ने आखिरकार चारों तरफ से आश्रम घेरकर कार्रवाई का विरोध करने वालों को काबू कर आश्रम संचालक को हिरासत में लिया था। बरवाला थाना पुलिस ने उस संबंध में देशद्रोह का केस दर्ज किया था। वह मुकदमा अब अदालत में विचाराधीन है। इस केस में आश्रम संचालक समेत 900 से ज्यादा आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed