फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Satendra Malik of Hisar became champion in wrestling

Hisar News: फ्री स्टाइल 60 किलो भारवर्ग में हिसार के सतेंद्र मलिक बने चैंपियन

Mon, 05 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 05 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Satendra Malik of Hisar became champion in wrestling
हिसार में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान हिसार निवासी उमरा का सतेंद्र मलिक बीच में। 
हिसार। कुश्ती हरियाणा एसोसिएशन की ओर से रोहतक के कैप्टन रामकरण अखाड़ा में अंडर-17 हरियाणा कुश्ती प्रतियोगिता हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कों के अलावा लड़कियों के मुकाबले हुए। फ्री स्टाइल 60 किलो भार वर्ग में हिसार का सतेंद्र मलिक और ग्रीको रोमन वर्ग में झज्जर का रितेश चैंपियन बना।
विज्ञापन

समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जेल मंत्री अरविंद शर्मा और ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। पदक जीतने पर हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के वाइस प्रेजीडेंट राकेश सिंह सांगवान ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता के विभिन्न भारवर्ग के चैंपियन पलवल में 27 से 29 मई तक होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में दाव-पेंच लगाएंगे। इस अवसर पर रमेश अबोहर, सिसाय से कुश्ती कोच संजय सिहाग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्रीको रोमन के परिणाम
45 किलो भारवर्ग : सोनीपत का वंश प्रथम, हिसार का विकेंद्र द्वितीय, झज्जर का दीपांशु और हिसार का हार्दिक तृतीय।
48 किलो भारवर्ग : सोनीपत का नसीब प्रथम, रेवाड़ी का महिंद्र द्वितीय, फतेहाबाद का रोहित और झज्जर का तुषार तृतीय।
51 किलो भारवर्ग : सोनीपत का कुनाल प्रथम, रोहतक का राहुल द्वितीय, चरखीदादरी का भवेश और रोहतक का योगेश तृतीय।
55 किलो भारवर्ग : हिसार का आशीष प्रथम, झज्जर का साहिल द्वितीय, झज्जर का मोहित और कुरुक्षेत्र का रमन धीमान तृतीय।
60 किलो भारवर्ग : झज्जर का रितेश प्रथम, झज्जर का दीपांशु द्वितीय, चरखीदादरी का हिमांशु और सिरसा का सत्यम तृतीय।
65 किलो भारवर्ग : हिसार का अनुज प्रथम, झज्जर का यश द्वितीय, रोहतक का अक्षय और झज्जर का लोकेश तृतीय।
71 किलो भारवर्ग : जींद का विनित प्रथम, रोहतक का दीपेंद्र द्वितीय, सोनीपत का अंकित और सावन तृतीय।
80 किलो भारवर्ग : हिसार का सचिन कुमार प्रथम, झज्जर का आशुु द्वितीय, झज्जर का अजय और हिसार का सुमित तृतीय।
92 किलो भारवर्ग : जींद का नितिन प्रथम, रोहतक का पवन द्वितीय, भिवानी का अंशु और हिसार का साहिल तृतीय।
110 किलो भारवर्ग : झज्जर का हरदीप प्रथम, झज्जर का अनुज द्वितीय, झज्जर का रितिक और रोहतक का हर्ष तृतीय।

फ्री स्टाइल
55 किलो : झज्जर का निशांत प्रथम, गुरुग्राम का अभिषेक द्वितीय, सोनीपत का रोबिन और सोनीपत का जयनिंदर तृतीय।
60 किलो : हिसार का सतेंद्र मलिक प्रथम, झज्जर का विकास द्वितीय, हिसार का मयंक और झज्जर का हिमांशु तृतीय।
45 किलो : पानीपत का शिवम प्रथम, भिवानी का शमेशर द्वितीय, पलवल का ध्रुव और सोनीपत का साहिल तृतीय।
48 किलो : हिसार का शिवम प्रथम, झज्जर का सुभाष द्वितीय, सोनीपत का आर्यन और रेवाड़ी का सालोक तृतीय।
51 किलो : जींद का हर्ष प्रथम, जींद का सुमित द्वितीय, पानीपत का नितिन और रोहतक का सचिन तृतीय।
65 किलो : झज्जर का रोहित प्रथम, भिवानी का रोहित द्वितीय, झज्जर का सचिन और यश तृतीय।
71 किलो : झज्जर का कपिल प्रथम, कुरुक्षेत्र का मंदीप द्वितीय, झज्जर का गौरव और सोनीपत का वंश तृतीय।
80 किलो : जींद का रविंद्र प्रथम, सिरसा का राहुल द्वितीय, झज्जर का आशु और चरखीदादरी का सूरज तृतीय।
92 किलो : झज्जर का अर्जुन प्रथम, झज्जर का निखिल द्वितीय, कुरुक्षेत्र का रजत और सोनीपत का आयुष तृतीय।
110 किलो : जींद का लक्की प्रथम, रोहतक का कपिल द्वितीय, सोनीपत का साहिल और झज्जर का रितिक तृतीय।

लड़कियों के परिणाम
40 किलो : रोहतक की चेष्ठा प्रथम, झज्जर की दीक्षा द्वितीय, रोहतक से सोनू और सोनीपत से सूक्ष्म तृतीय।
43 किलो : चरखी दादरी की रचना प्रथम, सोनीपत की तनिषा द्वितीय, झज्जर की मेघा और मेहनत तृतीय।
46 किलो : भिवानी की पूजा प्रथम, चरखीदादरी की प्रीति द्वितीय, रोहतक की अनु और सोनीपत की निकिता तृतीय।

49 किलो : सोनीपत की अंजलि प्रथम, हिसार की ज्योति द्वितीय, फरीदाबाद की नेना और झज्जर की रूपांशी तृतीय।
53 किलो : जींद की सारिका प्रथम, हिसार की भावना द्वितीय, गुरुग्राम की निकिता और पलवल की मनीषा तृतीय।
57 किलो : हिसार की अंतरा प्रथम, हिसार की अंशिका द्वितीय, पंचकूला की कोमल और रोहित की अंकुल तृतीय।
61 किलो : करनाल की टीना प्रथम, पलवल की अंकिता द्वितीय, रोहतक की अनु और यमुनानगर की प्रतिज्ञा तृतीय।
65 किलो : जींद की तान्या प्रथम, भिवानी की दीक्षा द्वितीय, फरीदाबाद की एकता और झज्जर की सोनिया तृतीया।
69 किलो : हिसार की मनीषा प्रथम, पानीपत की कीर्ति द्वितीय, झज्जर की चंचल और सोनीपत की जैश तृतीय।
73 किलो : सोनीपत की काजल प्रथम, हिसार की गरिमा द्वितीय, रोहतक की रुचि तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article