फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Samples of Bhiwani Road built at a cost of 2.70 crore failed

2.70 करोड़ की लागत से बने भिवानी रोड के सैंपल फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Samples of Bhiwani Road built at a cost of 2.70 crore failed
हांसी। 2.70 करोड़ की लागत से बने काली देवी से भिवानी रोड के सैंपल फेल आए हैं। इस बारे में पूर्व नगर पार्षद प्रतिनिधि सीमांत चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई थी। करीब चार पहले पहले 6 दिसंबर 2021 को सड़क निर्माण की सामग्री के सैंपल लिए गए थे। अब रिपोर्ट मिली है। वहीं, शिकायतकर्ता प्रवीण तायल व सीमांत चौधरी ने कहा कि उन पर हमला हो सकता है। इससे पहले विश्वकर्मा चौक से लेकर काली देवी रोड़ के निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री उपयोग करने की शिकायत की गई थी। जिसके सैंपल भी फेल आए थे।
विज्ञापन

शहरी निकाय विभाग ने संबंधित ठेकेदार से 1.70 करोड़ रुपये रिकवरी की मांग की गई थी। सीमांत चौधरी व प्रवीण तायल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि काली देवी रोड से लेकर भिवानी रोड का सैंपल प्राइवेट लैब से करवाई गई जांच में सैंपल फेल आए हैं। टीम ने दो जगहों के सैंपल लिए थे। एक सैंपल बिजली के घर साथ व दूसरा सैंपल मॉडल टाउन के पास लिया था। 16 टाईल सैंपल भरे गए थे। इसमें 8 टायल के सैंपल फैल आए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना था कि नियमानुसार पूरा पत्थर इसमें नहीं डाला गया। जांच के दौरान डीएमसी प्रदीप हुड्डा, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता जयवीर सिंह डूडी, सुपरिंटेंडेंट धर्मपाल, परिषद के जेई जितेंद्र खांडा व राहुल भोरिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने 2 करोड़ 70 लाख रुपये का टेंडर दिया था। भिवानी रोड पर वाइडनिंग व मॉडल टाउन के अंदर शॉपिंग कांप्लेक्स, पार्कों व अन्य कई जगहों पर वाइडनिंग के लिए ब्लॉक लगवाए गए थे। भिवानी रोड पर बरसाती नाला भी डाला गया था। सीमांत चौधरी ने कहा कि करीब चार माह पहले 6 दिसंबर को सैंपल लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट 14 दिसंबर को आ चुकी थी। अधिकारियों ने रिपोर्ट को रोके रखा था। अब हमने 15 मार्च को हिसार निगम आयुक्त से हमें रिपोर्ट की कॉपी मिली है। सीमांत चौधरी ने कहा कि उन्होंने भिवानी रोड की शिकायत की थी। शहरी निकाय विभाग ने सैंपल जांच के लिए पैसे भरने की बात कही। जिस पर उन्होंने 26 हजार रुपये अपनी जेब से भरकर जांच करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed