फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Samples for nine people including four bank personnel, doctors, Asha workers

चार बैंक कर्मियों, चिकित्सक, आशा वर्कर सहित नौ लोगों के लिए सैंपल

Fri, 24 Apr 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Samples for nine people including four bank personnel, doctors, Asha workers
मुकलान के हेल्थ सेंटर पर सैंपल लेने पहुंचे दंत चिकित्सक बंसीलाल व लैब टेक्नीशियन देवव्रत। - फोटो : Hisar
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुकलान गांव से शुुक्रवार को चार बैंक कर्मचारियों व चिकित्सक, आशा वर्कर सहित नौ लोगों के सैंपल लिए गए। इसकी सूचना मिलने पर जिला अस्पताल ने दंत चिकित्सक डॉ. बंसीलाल व लैब टेक्नीशियन वेदव्रत के नेतृत्व में भेजी गई। उस दौरान उन्होंने चार बैंक कर्मचारियों और एक दंत चिकित्सक व चार आशा वर्कर के कोरोना संदिग्ध सैंपल लिए। उसके बाद उन्होंने आर्य नगर सीएचसी से कोरोना संदिग्ध 10 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से चार महिलाएं व छह व्यक्ति शामिल हैं और दो व्यक्ति मुंबई से आए हैं।
विज्ञापन

डॉ. बंसीलाल ने बताया कि कुछ देर बाद सूचना मिलने पर गावड़ पीएचसी से भी कोरोना संदिग्ध चार लोगों के सैंपल लिए हैं, इनमें भी दो व्यक्ति मुंबई से आए हैं। उनकी टीम ने बालसमंद पीएचसी से कोरोना संदिग्ध आठ लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोरोना संदिग्ध 75 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। ये सभी सैंपल जिला अस्पताल की फील्ड टीम द्वारा लिए गए हैं। शुुक्रवार सुबह जिला अस्पताल की ओर से केंद्र स्थित अश्व अनुसंधान लैब में 109 सैंपल भेजे गए थे। इन सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इनमें से सात मीडियाकर्मी के सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओर से एचएचू में क्वारंटीन लोगों के लिए खाना बनाने वाले कर्मियों के सैंपल लेने के लिए पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष पचार व लैब टेक्नीशियन राकेश के नेतृत्व में एक टीम भेजी गई। इस दौरान उन्होंने वहां से 12 मेड कर्मियों के सैंपल लिए।

ट्राइएज में 86 लोग पहुंचे जांच कराने
जिला अस्पताल में बने ट्राइएज में शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक फरीदाबाद, दिल्ली, रेवाड़ी से 86 लोग जांच कराने पहुंचे। उस दौरान इनमें से 18 लोगों के सैंपल लिए हैं। अन्य लोगों में कोई लक्षण नहीं मिले तो चिकित्सक ने उन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया और उन्हें घर पर रहने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed