{"_id":"628bcafb98b9925782253559","slug":"sai-players-stop-potato-vegetable-puri-in-breakfast-now-they-will-get-moong-cheela-hisar-news-hsr632451951","type":"story","status":"publish","title_hn":"साई खिलाड़ियों को ब्रेकफास्ट में आलू की सब्जी-पुरी बंद, अब मिलेगा मूंग चीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साई खिलाड़ियों को ब्रेकफास्ट में आलू की सब्जी-पुरी बंद, अब मिलेगा मूंग चीला
विज्ञापन
न्यूट्रिशनिस्ट पारूल त्यागी।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों की डाइट में बदलाव किया गया है। अब उन्हें ब्रेकफास्ट में आलू की सब्जी-पुरी नहीं मिलेगी। डाइट में बदलाव करते हुए अब उन्हें मूंग चीला दिया जाएगा। वहीं, ब्रेकफास्ट में अंकुरित अन्न बढ़ाया गया है। इस गर्मी में खिलाड़ियों को सादा पानी पीने की जगह नींबू, लस्सी और नारियल का पानी पीने की सलाह दी गई है।
हाल ही में रोहतक के साई से न्यूट्रिशनिस्ट पारूल त्यागी हिसार साई में एथलेटिक, हॉकी, कुश्ती और बॉक्सिंग खिलाड़ियों को डाइट को लेकर ट्रेनिंग देने पहुंचीं। इस दौरान डाइट को लेकर खिलाड़ियों से सवाल किए। न्यूट्रिशनिस्ट ने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के दौरान बताया कि पुरी में एक्सेस फेट होता है। इससे हीट बनेगी और पानी की कमी हो सकती है, जो कि शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को खिलाड़ियों को ब्रेकफास्ट में आलू की सब्जी-पुरी, दूध केले दिए जाते थे।
बॉक्सिंग और कुश्ती दोनों वेट कैटेगिरी गेम
बॉक्सिंग और कुश्ती गेम दोनों ही वेट कैटेगिरी गेम है। दोनों में ही वेट को सेट रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि डाइट से ही सामान्य फेट आ जाता है। मगर, खिलाड़ियों के ब्रेकफास्ट में दी जा रही पुरी बहुत नुकसानदायक हैं। ऐसे में आलू की सब्जी और पुरी बंद की गई है।
विज्ञापन
खिलाड़ी बोले: मंगलवार को नहीं खाते अंडा, इसलिए खा रहे आलू की सब्जी-पुरी
ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि मंगलवार को अंडा नहीं खाते हैं। इसलिए वह ब्रेकफास्ट में आलू की सब्जी-पुरी खा रहे थे। इस पर न्यूट्रिशनिस्ट ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आपकी बात ठीक है, लेकिन जो आप पुरी खा रहे हैं वह भी आपके लिए नुकसानदायक है।
ट्रेनिंग के समय जितना वेट घटे उतना ही पानी पीएं
खिलाड़ियों को बताया गया कि ट्रेनिंग के दौरान ज्यादा वेट लॉस होता है। इसलिए ट्रेनिंग से पहले और बाद में वेट जरूर चेक करे। ट्रेनिंग के दौरान जितना भी वेट कम हुआ उतना ही पानी पीएं। वहीं, हिसार साई के प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि समय-समय पर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देना जरूरी है।
खिलाड़ियों को दो दिन तक डाइट के बारे में जानकारी दी गई थी। उनसे जाना कि वह डाइट में क्या ले रहे हैं, उन्हें कितनी मात्रा में प्रोटीन मिल रहा है। खिलाड़ियों के लिए डाइट काफी अहम होती है। शेड्यूल के अनुसार आगे भी हिसार के साई में ट्रेनिंग देने आऊंगी।
- पारूल त्यागी, न्यूट्रिशनिस्ट, साई, रोहतक