{"_id":"5e4c3e188ebc3ef25766ebc9","slug":"sachin-of-jat-college-and-madhu-i-of-sd-college-hansi-in-women-s-section-in-800-meter-race-hisar-news-rtk5429273163","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 मीटर दौड़ में जाट कॉलेज का सचिन और महिला वर्ग में एसडी कॉलेज हांसी की मधु प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 मीटर दौड़ में जाट कॉलेज का सचिन और महिला वर्ग में एसडी कॉलेज हांसी की मधु प्रथम
विज्ञापन
गुजवि में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
- फोटो : Hisar
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में मंगलवार को तीन दिवसीय 21वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जाट कॉलेज के सचिन ने बाजी मारी। यूटीडी के संजय द्वितीय और सीआरएम जाट महाविद्यालय हिसार के कृष्ण कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में एसडी महिला महाविद्यालय हांसी की मधु ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय पीजी महाविद्यालय हिसार की अनिता ने दूसरे और एसडी महिला महाविद्यालय हांसी की निर्मल देवी तीसरे नंबर पर रही। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विवि के कुलसचिव हरभजन बंसल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सरोज, सहायक खेल निदेशक मृणालिनी नेहरा भी मौजूद रहीं।
कॉलेज कर रहे खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन : कुलपति
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि खेलों में विकास करने वाला राष्ट्र हर क्षेत्र में विकास करता है। उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की पदक तालिकाओं से यह स्पष्ट हो जाता है। भारत भी अब खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय भी लगातार खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालय इस दिशा में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। कुलसचिव प्रो. हरभजन बंसल ने कहा कि खेलों से शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। खेल निदेशक डा. एसबी लुथरा ने बताया कि विश्वविद्यालय के 21 खिलाड़ियों को ‘खेलो इंडिया’ के लिए चुना गया है। 71 खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय स्तर पर मेडल प्राप्त किए हैं।
प्रतियोगिता के परिणाम
पुरुष वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज के ओंकार प्रथम, जाट कॉलेज के नसीम दूसरे और यूटीडी के प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में यूटीडी के रेशव प्रथम, डीएन कॉलेज के वेदांत दूसरे और राजकीय पीजी कॉलेज हिसार के अजय तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज हिसार की नीलम ने पहला, सविता रानी ने दूसरा और एसडी महिला कॉलेज हांसी की प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में जाट कॉलेज के नवीन, राजन दूसरे और राजकीय पीजी महाविद्यालय हिसार के अजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में राजकीय पीजी महाविद्यालय हिसार की नेहा व नीलम प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही। जाट कॉलेज के कामरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में सीआरएम जाट महाविद्यालय, हिसार के दिव्यांश व संदीप ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यूटीडी के पवन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राजकीय पीजी महाविद्यालय, हिसार के विकास ने पहला व प्रवीन कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यूटीडी के सचिन नागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में डीएन महाविद्यालय, हिसार की प्रीति ने पहला, राजकीय पीजी महाविद्यालय हिसार की अनिता ने दूसरा और एफसी महाविद्यालय हिसार की हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की लम्बी कूद प्रतियोगिता में एफसी महाविद्यालय हिसार की प्रीति ने पहला, एसडी महिला महाविद्यालय, हांसी की अमन ने दूसरा तथा एफसी कॉलेज की कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 10 हजार मीटर दौड़ में राजकीय पीजी महाविद्यालय हिसार के रवि ने पहला, राजकीय महाविद्यालय नारनौंद के मनदीप ने दूसरा तथा सीआरएम जाट महाविद्यालय हिसार के रवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 10 हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में एसडी महिला महाविद्यालय हांसी की निर्मल देवी ने पहला, राजकीय पीजी महाविद्यालय हिसार की अनिता ने दूसरा और एफजीएम महाविद्यालय आदमपुर की किरण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में एफसी महाविद्यालय हिसार की कोमल प्रथम, राजकीय पीजी महाविद्यालय हिसार की अनिता दूसरे और एसडी महिला महाविद्यालय हांसी की मनीषा तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग की 400 गुणा चार रिले दौड़ फाइनल प्रतियोगिता में एसडी महिला महाविद्यालय, हांसी की टीम प्रथम, राजकीय पीजी महाविद्यालय, हिसार की टीम द्वितीय और एफसी महाविद्यालय, हिसार की टीम तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की 400 गुणा चार रिले दौड़ फाइनल प्रतियोगिता में सीआरएम जाट महाविद्यालय, हिसार की टीम प्रथम, डीएन महाविद्यालय हिसार की टीम द्वितीय तथा यूटीडी की टीम तीसरे स्थान पर रही।