{"_id":"67102bda0c00c9b7840a37d4","slug":"rs-647-lakh-withdrawn-from-the-accounts-of-three-people-after-clicking-on-an-unknown-link-hisar-news-c-21-hsr1020-486672-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अनजान लिंक पर क्लिक करते ही तीन लोगों के खाते से निकले 6.47 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अनजान लिंक पर क्लिक करते ही तीन लोगों के खाते से निकले 6.47 लाख रुपये
विज्ञापन
हिसार। साइबर अपराधी रोजाना ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। शातिर ठगों ने उकलाना के कारोबारी से 3.74 लाख, रायपुर रोड क्षेत्र निवासी कम्प्यूटर रिपेयरिंग का काम करने वाले युवक से 1.13 लाख और कैमरी रोड स्थित अमरदीप कॉलोनी के युवक से 1.60 लाख की ठगी की है। साइबर सेल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एसपी दीपक सहारन ने लोगों से त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी करने से सावधानी बरतने की अपील की है।
केस-1
उकलाना के दिनेश कुमार ने बताया कि वह बिजनेस करता है।4 जनवरी को मोबाइल पर एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करने पर क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरने की सूचना मिली। जब उसने जानकारी भरी तो खाते से दो बार में 3.74 लाख रुपये कटने का संदेश मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।
केस-2
डिज्नी हॉट स्टार के टोल फ्री नंबर पर कॉल किया तो निकली राशि
कैमरी रोड स्थित अमरदीप कॉलोनी के अजय ने बताया कि वह मोटर इंश्योरेंस का काम करता है। हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन डी-एक्टिवेट करवाने के लिए 3 सितंबर 2023 को टोल फ्री नंबर पर कॉल किया। इसके बाद कस्टमर केयर सर्विस कर्मचारी से बात हुई। उसने एक लिंक भेजकर जानकारी मांगी। इसके बाद खाते से एक लाख 60 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
केस-3
रायपुर रोड एरिया निवासी बिजेंद्र ने बताया कि उसका कम्प्यूटर रिपेयरिंग का काम है। 11 जून 2024 को अनजान नंबर से कॉल आई। उक्त युवक ने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर 19,300 रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस सक्रिय है। हटवाने के लिए एक ओटीपी आएगा। जब उसे ओटीपी बताया तो खाते से दो बार में 1.13 लाख रुपये कट गए। इसके बाद पुलिस को धोखाधड़ी की सूचना दी।