{"_id":"64d927fd83d433807f067a34","slug":"rs-1964-crore-will-be-used-to-upgrade-5-roads-hisar-news-c-21-hsr1005-198415-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 19.64 करोड़ रुपये से होगा 5 सड़कों का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 19.64 करोड़ रुपये से होगा 5 सड़कों का नवीनीकरण
विज्ञापन
हिसार। शहर की 5 सड़कों का 19.64 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा। इन सभी सड़कों के नवीनीकरण कार्य अगले माह में शुरू हो जाएगा। फिलहाल इन सभी के टेंडरों की वित्तीय बोली खोली जा चुकी हैं। साथ ही टेंडर अलॉटमेंट के लिए मुख्यालय भेजे जा चुके हैं।
शहर के साउथ बाईपास का मजबूतीकरण किया जाएगा। इसके लिए नाबार्ड की तरफ से बजट उपलब्ध करवाया गया है। 7 साल के बाद इस रोड की सुध ली जा रही है। आईजी चौक से लेकर लघु सचिवालय तक राजगढ़ रोड की कारपेटिंग का कार्य भी किया जाएगा। कैंप चौक से साउथ बाईपास तक रोड की भी मरम्मत की जाएगी। इस रोड पर कुछ सीसी का हिस्सा भी है, जो काफी टूट गया है। उसे भी ठीक किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन रोड को सीसी का बनाया जाएगा। इस रोड की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। वहीं बरवाला चुंगी से लेकर तुलसी चौक व तलाकी गेट से लेकर आईजी चौक का भी नवीनीकरण किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का भी होगा कायाकल्प
बीएंडआर की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का भी कायाकल्प किया जाएगा। मंगाली से स्याड़हवा रोड का भी मजबूतीकरण किया जाएगा। इस रोड पर करीब 13.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस रोड के टेंडर की भी वित्तीय बोली खोलने के बाद अलॉटमेंट के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शहर व ग्रामीण एरिया की कई सड़कों के टेंडर ओपन कर दिए हैं। अब इन्हें अलॉटमेंट के लिए मुख्यालय भेज दिया है। अगले माह तक इन पर काम शुरू हो जाएगा। - सचिन भाटी, एक्सईएन, बीएंडआर