फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 1.19 crore was extorted from 31 unemployed in the name of providing jobs for clerks, GNM and MTC in state government hospitals

Hisar News: प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में क्लर्क, जीएनएम और एमटीसी की नौकरी लगवाने के नाम पर 31 बेरोजगारों से हड़पे 1.19 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.19 crore was extorted from 31 unemployed in the name of providing jobs for clerks, GNM and MTC in state government hospitals
हिसार। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में क्लर्क, जीएनएम और एमटीसी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 31 बेरोजगारों से चार लोगों ने 1 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। बेरोजगारों को शक न हो इसलिए आरोपियों ने हिसार, जींद के सरकारी अस्पतालों और रोहतक पीजीआई के स्टाफ और कर्मचारियों से मिलवाया। दो आरोपी जींद और फतेहाबाद के अस्पतालों में अनुबंधित कर्मचारी हैं। इस संबंध में गुरेरा के अशोक कुमार की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने नांगलोई के नितिन, लक्की, रवि और रोहतक के विकास के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नए उम्मीदवार लाने पर 5 से 10 हजार रुपये कमीशन देने की बात कही

पुलिस को दी गई शिकायत में अशोक ने बताया कि जानकार बलवंत और मनीष ने आरोपी नितिन, लक्की उर्फ निशांत और रवि उर्फ प्रभात से मिलवाया था। आरोपियों ने बताया कि उनकी स्वास्थ्य विभाग में उच्च अधिकारियों से जान-पहचान है और प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में क्लर्क, जीएनएम और एमटीसी के पद पर नौकरी लगवा सकते हैं। नितिन ने कहा कि एलडीसी क्लर्क के लिए 7 लाख रुपये, एमटीएस के लिए 4 लाख और जीएनएम के लिए 3 लाख रुपये देने होंगे। उन्होंने कहा कि अगर, नौकरी लगवाने के लिए कोई उम्मीदवार लेकर आते हो तो एक उम्मीदवार पर 5 से 10 हजार रुपये का कमीशन मिलेगा।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी हमें हिसार के नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों से मिलवाया और जींद के सरकारी अस्पताल व रोहतक पीजीआई में स्टाफ से बातचीत करवाई ताकि विश्वास जीत सकें। इसके बाद उसने एलडीसी क्लर्क के पद पर नौकरी पाने के लिए 3 लाख रुपये दे दिए। उन्होंने कहा कि हांसी, अंबाला, सिरसा और फतेहाबाद में नौकरी के लिए कुछ और बच्चों की जरूरत है। विश्वास करके अपने रिश्तेदार और परिचितों के दस्तावेज आरोपियों को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने नौकरी पर नहीं लगवाया। जब रुपये वापस मांगे तो जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको बनाया ठगी का शिकार
नाम पद रुपये
अशोक एलडीसी 3 लाख
मूर्ति देवी जीएनएम 2 लाख
दर्शन एलटीसी 3 लाख
सुमित्रा जीएनएम 2 लाख
सुभाष एलडीसी 2 लाख
रवि एलडीसी 3 लाख
अमित एलडीसी 3 लाख
राकेश एलडीसी 4 लाख
धीरज एलडीसी 4 लाख
अशोक एलडीसी 4 लाख
प्रवीन एलडीसी 3 लाख
प्रमोद एलडीसी 7 लाख
अजय एलडीसी 7 लाख
सरजीत एलडीसी 7 लाख
संजू एलडीसी 3 लाख
मनजीत एलडीसी 3 लाख
सूबे सिंह एलडीसी 7 लाख
अंकित एलडीसी 7 लाख
पुष्कर एमटीसी 3 लाख
नीरज एमटीसी 2.50 लाख
मनोज एमटीसी 3 लाख
संदीप एमटीएस 4 लाख
जितेश शर्मा एमटीएस 4 लाख
जयबीर सिंह एलडीसी 3 लाख
वसीम खान एलडीसी 4 लाख
प्रदीप कुमार एलडीसी 3 लाख
साहिल एलडीसी 7 लाख
कृष्ण एमटीएस 3 लाख
सोमबीर एमटीएस 3 लाख
जयसिंह एमटीएस 3 लाख
कुलदीप एमटीएस 3 लाख

गुरेरा गांव निवासी अशोक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पतालों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी। मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। - एएसआई जगदीश चंद्र, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed