फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Romeyo type professor take again paper

आशिक मिजाज प्रोफेसर की दोबारा पेपर लेने की करतूत पर ईसी लेगी फैसला

Wed, 19 Apr 2017 12:09 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Wed, 19 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
आशिक मिजाज प्रोफेसर के चैटिंग वाले मामले में अब यूनिवर्सिटी की कार्यकारी परिषद फैसला लेगी। कुलपति की ओर से प्रोफेसर की जांच के लिए बनी कमेटी ने प्रोफेसर को दोबारा पेपर लेने के मामले में दोषी पाया है। यूनिवर्सिटी में पंफ्लेट कांड के बाद दोबारा से पेपर लिए गए थे।    
विज्ञापन

 
 जीजेयू के आशिक मिजाज प्रोफेसर के खिलाफ व्हाट्सएप चैट के स्नैप शाट लेकर तैयार कराए पंफ्लेट बांटे गए थे। अमर उजाला ने इस पूरे कांड का खुलासा किया था। पुलिस भी इस मामले में जांच के लिए यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंची थी। इस मामले में छात्रा आगे नहीं आई। पुख्ता सबूत न मिलने पर पुलिस की जांच से आरोपी प्रोफेसर बच निकला। इस प्रोफेसर ने पहले बहुत कठिन पेपर बनाए थे। इसके बाद उसी आंसर शीट पर दोबारा से पेपर लिए गए थे। इस मामले की जांच के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने इस मामले में गंभीरता से जांच करते हुए स्टूडेंट्स के बयान दर्ज किए। जीजेयू परिसर के कुछ सीसीटीवी रिकार्ड भी खंगाले गए। अन्य लोगों से इस बारे में जानकारी लेकर सबूत जुटा गए। आरोपी प्रोफेसर के बयान भी लिए गए। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मंगलवार को कुलपति टंकेश्वर कुमार को सौंप दी। इस जांच रिपोर्ट में प्रोफेसर को दोषी पाया गया है। एक ही आंसर शीट पर दोबारा पेपर लिए जाने की बात सही पाई गई।       
विज्ञापन

    

कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार पंफ्लेट मामले में प्रोफेसर के खिलाफ सबूत नहीं मिले। दोबारा पेपर लेने के मामले में प्रोफेसर दोषी पाए गए हैं। कुलपति प्रोफेसर के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर सकता। ऐसे में यह मामला मई में प्रस्तावित ईसी की मीटिंग में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार, कुलपति, जीजेयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed