फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways driver molested 9 year old girl

9 वर्षीय बच्ची से रोडवेज चालक ने की छेड़छाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roadways driver molested 9 year old girl
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची से गांव के ही रोडवेज में चालक के पद पर तैनात युवक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही एसआई निर्मला देवी ने बताया कि बच्ची की मां ने शिकायत देकर कहा कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह दिखाई नहीं दी। रात साढ़े आठ बजे बच्ची रोते हुए घर आई। जब बेटी से पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक गांव की धर्मशाला में ले गया और छेड़छाड़ की। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
जिले के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और पीड़िता के पति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि मंदिर के पास चार लोग पति के साथ झगड़ा कर रहे थे। शोर-शराबा सुनकर वह मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। इस पर हमलावरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद वह घर आ गई। पीछे-पीछे गांव का राजेंद्र हमारे घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में छेड़छाड़ और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed