फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways bus driver and conductor beaten up, case filed against five

Hisar News: रोडवेज बस के चालक व परिचालक से की मारपीट, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 25 May 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 25 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver and conductor beaten up, case filed against five
हांसी। लघु सचिवालय के समीप तोशाम से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस के चालक व परिचालक के साथ पांच युवकों ने मारपीट की। इस दौरान परिचालक की ई-टिकटिंग मशीन भी टूट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी शोभा निवासी राजकुमार ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में भिवानी डिपो में तोशाम से चंडीगढ़ बस के चालक हैं। शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे वे बस लेकर तोशाम से चंडीगढ़ जा रहे थे, जब वे कोर्ट चौक के समीप पहुंचे तो उनकी बस के पीछे दो युवकों ने अपनी बाइक लगा दी। जब उसने जींद चुंगी पर सवारी चढ़ाने के लिए बस रोकी तो दोनों युवकों ने अपनी बाइक उनकी बस के आगे अड़ा दी। इस दौरान परिचालक जयसिंह बस से नीचे उतरा और बाइक को हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस दौरान वहां तीन अन्य युवक भी आ गए। सभी ने उनके साथ मारपीट की। जिसमें ई-टिकट मशीन नीचे गिरने से टूट गई। परिचालक के बैग से करीब छह हजार रुपये नीचे गिर गए। युवकों ने उनकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद सभी युवक मौके से भाग गए। बाद में चालक व परिचालक का नागरिक अस्पताल में उपचार करवाया गया। शहर थाना के जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के बयान पर शेखपुरा निवासी अमित, सुनील उर्फ सोनू, ढाणी राजू निवासी सवित व दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed