{"_id":"64b6e34ba6cf08364201cf54","slug":"roadways-bus-crushed-student-coming-from-gurugram-for-counseling-in-gju-hisar-news-c-21-hsr1007-180535-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में काउंसिलिंग के लिए गुरुग्राम से आ रहे छात्र को रोडवेज बस ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में काउंसिलिंग के लिए गुरुग्राम से आ रहे छात्र को रोडवेज बस ने कुचला
विज्ञापन
हिसार। जीजेयू के गेट नंबर तीन के सामने मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हरियाणा रोडवेज की बस ने गुरुग्राम निवासी 18 वर्षीय राहुल को कुचल दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहुल जीजेयू में दाखिले के लिए काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए आया था। इस दौरान वह चलती बस की अगली खिड़की से उतरने लगा तो पिछले टायर के नीचे आ गया। हादसे की सूचना मिलने पर देर शाम परिजन शहर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई अनूप सिंह ने बताया कि गुरुग्राम निवासी रोहतास दिल्ली में पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा दिव्यांग है। छोटे बेटे राहुल ने जीजेयू में एडमिशन के लिए फार्म भरा था। उसने अपने परिजनों को बताया था कि मंगलवार को काउंसिलिंग है, जिस कारण उसे सुबह पौने छह बजे गुरुग्राम से सिरसा जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस में बिठाया था। जीजेयू के तीन नंबर गेट के सामने सुबह करीब साढ़े 10 बजे बस से उतरते समय पिछले टायर के नीचे आने से राहुल की मौत हो गई।
चालक ने बस नहीं रोकी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे युवक बस की अगली खिड़की से नीचे उतर रहा था। चालक ने एक बार तो बस की गति धीमी कर दी, लेकिन बाद में गति बढ़ा दी। इसके कारण बस से उतरते समय राहुल का संतुलन बिगड़ गया और गिरने के कारण वह पिछले टायरों के नीचे आ गया। पेट के ऊपर से टायर गुजरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।