{"_id":"6a85fdc1d6eee3116f0253f8","slug":"roads-turn-into-dumping-grounds-preparations-underway-for-door-to-door-waste-collection-hisar-news-c-21-hsr1020-934153-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सड़कें बनीं कचराघर, डोर-टू-डोर उठान की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सड़कें बनीं कचराघर, डोर-टू-डोर उठान की तैयारी
विज्ञापन
शहर की राजगुरु मार्केट में फैला कूड़ा और पास से गुजरती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की 14 दिन से चल रही हड़ताल के कारण घरों में नहीं शहर की सड़कों पर कचरा बिखरा नजर आ रहा है। प्रशासन ने कचरा उठाने के लिए अपनी रणनीति बदल दी है। बुधवार दोपहर मेयर प्रवीण पोपली ने निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा और पार्षदों के साथ बैठक कर इस पर चर्चा की। दूसरे शहरों की तर्ज पर एजेंसियों के माध्यम से घरों से कचरा उठाने पर सहमति बनी।
पार्षदों ने भी आयुक्त व मेयर से कहा कि दूसरे शहरों में डोर-टू-डोर कचरा लेने एजेंसियों की गाड़ियां जा रही है। इसलिए हिसार में भी इसको शुरू करवाना चाहिए। इसके बाद अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। बुधवार रात दो बजे आईटीआई चौक और रेलवे रोड स्थित दो प्रमुख डंपिंग प्वाइंट से पुलिस बल की मौजूदगी में कचरा उठाने की तैयारी थी लेकिन कर्मचारी यूनियन के विरोध और टकराव की आशंका को देखते हुए अब प्रशासन ने डोर-टू-डोर कचरा उठान शुरू करवाने की योजना बनाई है।
14 दिन की हड़ताल से शहर में बिगड़े हालात
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रमुख बाजारों में कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र बजाज के अनुसार, पहले रोजाना 10 से 15 हजार ग्राहक आते थे, अब यह संख्या घटकर पांच से सात हजार रह गई है। उन्होंने रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए सरकार से हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की।
विज्ञापन
कचरे में पनप रहे मक्खी-मच्छर
प्रमुख मार्गों पर जमा कचरे में मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुनाल नारंग ने बताया कि दो दिन में सड़ने वाले कचरे से बदबू और बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। इससे दस्त, उल्टी, त्वचा संक्रमण, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। हवा और पानी प्रदूषित होने से वायरल संक्रमण भी तेजी से फैल सकता है।
आज संगठनों के साथ बैठक करेगी यूनियन
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए वीरवार को नगर निगम कार्यालय में सीटू, सर्व कर्मचारी संघ समेत समर्थन कर रहे संगठनों की बैठक बुलाई है। यूनियन प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रशासन ने जबरदस्ती कचरा उठाने का प्रयास किया तो विरोध किया जाएगा।
रोहतक में प्राइवेट एजेंसी उठा रही घर से कचरा, हिसार में नहीं
नगर निकाय विभाग की प्राइवेट एजेंसियों पर डोर-टू-डोर कचरा उठाने की जिम्मेदारी है। आरोप है कि हिसार में एजेंसियां कचरा उठाने नहीं पहुंच रही हैं जबकि करीब 90 किलोमीटर दूर रोहतक में यह काम जारी है। निगम प्रशासन ने अभी तक एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि वे वाहन चलाने को तैयार हैं, लेकिन यूनियन उन्हें रोक रही है।
30 अगस्त तक पार्षद देंगे विकास कार्यों की सूची
बैठक में पार्षदों से वार्डों में एक-एक करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों की सूची 30 अगस्त तक देने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि 15 सितंबर तक इनके टेंडर लगाए जाएंगे। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद मई 2027 तक कार्य पूरे करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
हम अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। सरकार वादा करके भी मांगों को लागू नहीं कर रही है। अगर प्रशासन जबरदस्ती कचरा उठवाने का प्रयास करेगा तो हम विरोध करेंगे। हमारी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
- सुरेंद्र उर्फ गोलू, प्रधान, नगरपालिका कर्मचारी संघ
राजगुरु मार्केट में हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह खराब हो गई है। जगह-जगह गंदगी के कारण ग्राहक बाजार में आने से बच रहे हैं। राखी का त्योहार नजदीक है लेकिन बाजार में ग्राहकों की कमी है। पहले रोजाना 10 से 15 हजार ग्राहक आते थे, अब पांच से सात हजार ही आ रहे हैं।
- सुरेंद्र बजाज, प्रधान, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन।