{"_id":"6413f8559fc26d0dd70c0bd3","slug":"retired-si-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-on-hisar-ludhiana-railway-line-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड SI ने की आत्महत्या: हिसार लुधियाना रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दो पेज का मिला नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड SI ने की आत्महत्या: हिसार लुधियाना रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दो पेज का मिला नोट
Fri, 17 Mar 2023 10:49 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 17 Mar 2023 10:49 AM IST
सार
हिसार में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।शव के पास से मिले सुसाइड नोट में बड़े अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं सुसाइड की जानकारी मिलते ही बिछपडी गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक SI
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में जीआरपी से सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर रघुबीर ने शुक्रवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें रेलवे पुलिस के कर्मचारियों व अधिकारियों पर प्रताड़ना करने के आरोप लगाए है। मृतक ने आरोप लगाते हुए लिखा है कि एक झूठी रिपोर्ट तैयार कर उस पर एसएचओ से साइन करवाकर डीएसपी को दी। फिर उसकी बदली कर दी गई। उसके पांच महीने बाद विभागीय जांच खुलवा दी
विज्ञापन
अधिकारियों पर लगाए आरोप
मृतक रघुबीर गांव बिचपड़ी का रहने वाला है। वहीं सुसाइड की सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। रघुबीर ने सरसौद-पंघाल के बीच ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। रेलवे ट्रैक पर चश्मा भी मिला है। एक महीने पहले ही रघुबीर रेलवे से सेवानिवृत हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मृतक ने सुसाइड नोट के अंत में लिखा है कि इसकी एक कॉपी घर पर भी पड़ी है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वह शव नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन