{"_id":"61f03e2dd0981009886fe7be","slug":"retired-major-general-of-rohtak-accused-of-cheating-rs-1-11-crore-in-the-name-of-selling-plot-hisar-news-hsr622847185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक के रिटायर्ड मेजर जनरल पर प्लॉट बेचने के नाम पर 1.11 करोड़ रुपये ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के रिटायर्ड मेजर जनरल पर प्लॉट बेचने के नाम पर 1.11 करोड़ रुपये ठगने का आरोप
विज्ञापन

- हिसार के प्रॉपर्टी डीलर और एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर व एक महिला ने रोहतक के सेवानिवृत्त मेजर जनरल पर 1 करोड़ 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस बारे में हिसार में भरोसा प्रॉपर्टीज नाम से डिलिंग करने वाले अमित कुकरेजा ने आरोपी रोहतक निवासी शमशेर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
ठगी का यह मामला हिसार के सेक्टर 5 में 538 गज के प्लॉट से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि शमशेर सिंह ने प्लॉट बेचने के नाम पर हिसार निवासी ऊषा पूनिया से राशि हड़पी है और प्रॉपर्टी डीलर अमित कुकरेजा ने यह सौदा करवाया था। अमित कुकरेजा ने बताया कि आरोपी शमशेर सिंह ने उससे कहा था कि वह सेक्टर 5 में स्थित अपना प्लॉट बेचना चाहता है। अमित के अनुसार उन दोनों में 12 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से सौदा तय हो गया था। 2 अक्तूबर को शमशेर व उसकी पत्नी ने हिसार आकर बातचीत की थी। शमशेर ने कहा था कि प्लॉट की एनहांसमेंट की राशि मेरे नाम से विभाग में जमा करवा दो, उसके बाद जो भी हिसाब होगा, वह कर लेंगे। 31 जनवरी को शमशेर ने उनसे बयाना के नाम के 10 लाख रुपये ले लिए और उसके बाद 31 जुलाई का प्लॉट की कीमत के बकाया 64 लाख रुपये ले गया। शमशेर ने उससे कहा था कि अगर वह किसी अन्य को प्लॉट बेचना चाहता है तो वह सीधा खरीदार के नाम पर प्लॉट ट्रांसफर करवा देगा। इसके बाद अमित ने उस प्लॉट का सौदा अर्बन एस्टेट निवासी वजीर पूनिया की पत्नी ऊषा पूनिया के साथ तय कर लिया। सौदा तय होने के बाद ऊषा पूनिया व अमित कुकरेजा ने 31 मार्च 2021 तक 1 करोड़ 50 लाख रुपये शमशेर के खाते में ट्रांसफर कर दिए। हिसार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।