फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Results of board examinations will come in June: Dr. Jagbir

जून में आ जाएगा बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम : डॉ. जगबीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Results of board examinations will come in June: Dr. Jagbir
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को 12वीं कक्षा की ललित कला विषय की परीक्षा आयोजित हुई। जिले में करीब 40 परीक्षा केंद्रों पर 3 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। एचबीएसई के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने शनिवार को हिसार के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 10वीं व 12वीं कक्षाओं का परिणाम जून के दूसरे सप्ताह तक आ जाएगा। परिणाम घोषित करवाने पर जोर रहेगा और इसी आधार पर शिक्षा बोर्ड अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

एचबीएसई के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने शनिवार को हिसार के परीक्षा केंद्रों के का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाज पुल परीक्षा केंद्र में स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग के प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा, सदस्य सुरेश वर्मा ने मुख्य रूप से मौजूद रहे। चेयरमैन फ्लाइंग ने सरसौद, बिचपड़ी व बरवाला के परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इसके साथ ही प्रश्न पत्र स्पेशल फ्लाइंग व हांसी सब डिविजन स्पेशल फ्लाइंग ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हांसी सब डिवीजन फ्लाइंग ने 2 परीक्षार्थियों का यूएमसी बनाया। ये दोनों परीक्षार्थी पुस्तक से फाड़ी हुई पर्ची से नकल कर रही थी। अगली परीक्षा 25 अप्रैल को 12वीं कक्षा के समाजशास्त्र विषय की परीक्षा होगी। एचबीएसई के सत्र 2021-22 की अंतिम परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित होगी। 28 अप्रैल को 12वीं की रद्द परीक्षाएं करवा ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि28 अप्रैल से ही प्रदेशभर में 109 केंद्रों पर मूल्यांकन का काम शुरू करवा दिया जाएगा, जिनमें 70 मूल्यांकन केन्द्र 10वीं के लिए और 39 मूल्यांकन केंद्र 12वीं कक्षा के लिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं कक्षा वार्षिक परीक्षाएं 30 मार्च को शुरू की थी। जो 27 अप्रैल को समाप्त होगी। अब तक परीक्षाओं में 138 नकलची पकड़े जा चुके हैं वहीं 13 सेंटर सुपरवाइजर रिलीव किए गए हैं। इसके साथ ही दो परीक्षा केंद्र रद्द हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं की रद्द की गई परीक्षाओं का पुन: आयोजन 28 अप्रैल को करवाया जाएगा व उसी दिन से दोनों कक्षाओं का मूल्यांकन शुरू करवा दिया जाएगा। जून के दूसरे सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। - डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed