फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Residents of Sector 14 troubled by stray animals, corporation seized 41 cows from the city

Hisar News: सेक्टर 14 के निवासी बेसहारा पशुओं से परेशान तो निगम ने शहर से पकड़े 41 गोवंश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Residents of Sector 14 troubled by stray animals, corporation seized 41 cows from the city
 शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ते निगम कर्मचारी।
हिसार। शहर के सेक्टर 14 के निवासी बेसहारा पशुओं से परेशान हैं। इसे लेकर सेक्टर की आरडब्ल्यूए ने निगमायुक्त को एक शिकायत भी दी है।निगमायुक्त को दी शिकायत में सेक्टर 14 आरडब्ल्यूए के प्रधान अजय जिंदल ने कहा है कि हम काफी समय से बार-बार मौखिक, लिखित व व्हाट्सएप से सेक्टर में पालतू व बेसहारा पशुओं की समस्या को उठा रहे हैं, लेकिन आज तक हमारी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। हर समय सेक्टर में 200 से अधिक पशु डेरा जमाए रहते हैं, जो दिन-रात सेक्टर में घूमते हैं। इनके कारण प्रतिदिन हादसे होते रहते हैं। कुछ पशुपालकों ने सरकारी जमीन पर डेयरी आदि बनाई हुई हैं जो पशुओं का दूध निकालने के बाद खुला छोड़ देते हैं। सेक्टर में सिर्फ गोवंश ही नहीं, बल्कि भैंस, खच्चर व घोड़े भी घूमते रहते हैं। सेक्टरवासियों की मांग है कि इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

निगम की टीम ने पकड़े 41 गोवंश
उधर, नगर निगम की टीम ने मंगलवार को मिल गेट क्षेत्र, एयरपोर्ट रोड व सेक्टर 1-4 क्षेत्र के आसपास बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 41 बेसहारा गोवंशों को भीमाशंकर गोशाला डोभी में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed