{"_id":"62361106758ab9036b7abe0c","slug":"reservation-charge-of-rs-15-removed-due-to-general-ticket-in-hisar-kota-gorakhdham-express-hisar-news-hsr626999158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार-कोटा, गोरखधाम एक्सप्रेस में जनरल टिकट होने से 15 रुपये रिजर्वेशन चार्ज हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार-कोटा, गोरखधाम एक्सप्रेस में जनरल टिकट होने से 15 रुपये रिजर्वेशन चार्ज हटा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्री को टिकट देता रेलवे कर्मचारी।
- फोटो : Hisar
हिसार। हिसार-कोटा, गोरखधाम एक्सप्रेस में जनरल टिकट शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। इससे जहां एक ओर अब यात्री ट्रेन चलने से पांच मिनट पहले टिकट ले सकेंगे, वहीं अब जनरल टिकट होने से यात्रियों को 15 रुपये रिजर्वेशन चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा। गोरखधाम एक्सप्रेस में पहले हिसार से भिवानी का किराया 65 रुपये था। इनमें 50 रुपये टिकट और 15 रुपये रिजर्वेशन चार्ज देने होते थे, मगर अब जनरल टिकट होने के कारण 50 रुपये ही लगेंगे। उधर, कोरोना काल के समय से ट्रेनों में बढ़ा किराया अभी कम नहीं हुआ है। कई बार यात्री किराया कम करने की मांग कर चुके हैं।
अगले सप्ताह चल सकती हैं लुधियाना-हिसार-लुधियाना व लुधियाना-चुरू-लुधियाना ट्रेन -
कोरोना काल के समय से बंद पड़ी गाड़ी संख्या 54603/54606 लुधियाना-हिसार-लुधियाना व गाड़ी संख्या 54604/ 54605 लुधियाना-चुरू-लुधियाना ट्रेन अगले सप्ताह में चलने की उम्मीद है। दोनों ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से मंजूरी दे गई है। ऐसे में जल्द ही ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। दोनों ट्रेन चलने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
उधर, फाग पर शाम को एक बस चंडीगढ़ भेजी -
उधर, फाग पर शुक्रवार को सुबह से शाम चार बजे तक रोडवेज बसें बंद रहीं। शाम को साढ़े चार बजे हिसार से चंडीगढ़ के लिए एक बस रवाना की गई थी। हिसार डिपो के एसएस सुरेंद्र सैनी ने बताया कि शाम को चंडीगढ़ जाने के लिए सवारियां बस स्टैंड पर पहुंची थी। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक बस चंडीगढ़ के लिए भेजी गई।
विज्ञापन
हिसार-कोटा, गोरखधाम एक्सप्रेस में जनरल टिकट मिलनी शुरू हो चुकी है। यात्रियों को काफी राहत मिली है। इससे समय की काफी बचत होगी।
- दीपचंद, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, रेलवे।
अभी किराया कम नहीं हुआ है। सिर्फ रिजर्वेशन चार्ज हटाया है। किराया कम करने को लेकर हमारे पास कोई पत्र नहीं पहुंचा है।
- केएल चौधरी, स्टेशन अधीक्षक।