फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Resentment against former minister in Punjabi society for blocking Sardana's entry

Hisar News: सरदाना की एंट्री रोकने पर पंजाबी समाज में पूर्व मंत्री के खिलाफ नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Resentment against former minister in Punjabi society for blocking Sardana's entry
हिसार। भारतीय जनता पार्टी में गौतम सरदाना, तरुण जैन की एंट्री रोकने के बाद अब घमासान मचा हुआ है। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रधान अक्षय मलिक ने पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ गौतम सरदाना का नहीं, बल्कि पूरे पंजाबी समाज के सम्मान से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

अक्षय मलिक ने आरोप है कि डॉ. कमल गुप्ता पंजाबी समाज के नेताओं को आगे बढऩे से रोक रहे हैं। उन्होंने निकाय चुनावों में किसी भी पंजाबी चेहरे को पार्षद टिकट नहीं दिया।
विज्ञापन

अन्य समाज को टिकट देकर उन्हें प्राथमिकता दी गई। गौतम सरदाना हिसार में पंजाबी समाज का एक मजबूत चेहरा हैं। उनके साथ अन्याय हुआ है। भाजपा में तरुण जैन को सम्मान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम सरदाना की एंट्री रोकने की कोशिश की गई। पिछले 24 घंटे में भाजपा के दो अलग-अलग चेहरे देखने को मिले। डॉ. कमल गुप्ता ने कुछ लोगों की पार्टी में एंट्री रुकवाई।

वहीं निगम चुनाव में पार्टी की हार को देखते हुए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा खुद तरुण जैन के घर जाकर उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए मनाते दिखे। इस कदम से यह साफ हो गया कि भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed