फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Relief: 145 samples report negative in Hisar

राहत : हिसार में 145 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव

Tue, 05 May 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Relief: 145 samples report negative in Hisar
04 - मंडी के गेट पर आने जाने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करते हेल्थ इंस्पेक्टर पवन आहूजा व बहुउद्देशीय - फोटो : Hisar
हिसार। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से सोमवार सुबह जिला स्थित केंद्र अश्व अनुसंधान केंद्र की लैब में भेजे गए 145 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। अस्पताल प्रशासन की ओर से सोमवार शाम तक नए 210 लोगों के स्वैब सैंपल लिए गए हैं। यह सभी सैंपल जिला अस्पताल की फील्ड टीम द्वारा लिए गए। दूसरी ओर सब्जी मंडी से लिए गए फुल 49 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

रैंडम सैंपलिंग : सब्जी मंडी से लगातार चौथे दिन लिए 40 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैंडम सैंपलिंग के तहत शहर की सब्जी मंडी से लगातार चौथे दिन सोमवार तड़के चार बजे 40 सैंपल लिए। इनमें आढ़ती, रेहड़ी वाले, गाड़ी चालक व मजदूर सहित बाहरी जिलों से आए लोग शामिल हैं। विभाग द्वारा जिला नोडल ऑफिसर डॉ. सुभाष खटरेजा के नेतृत्व में टीम भी गठित की है।
विज्ञापन

मेन गेट पर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग
टीम ने मंडी के मेन गेट से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग और उनमें खांसी-जुकाम बुखार संबंधित लक्षणों आदि के बारे में मॉनीटरिंग की। उस समय करीब 121 वाहनों और 146 चालकों-परिचालकों की जांच की गई। मलेरिया विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर डॉक्टर पवन आहूजा और बहुउद्देशीय कर्मचारी नूर मोहम्मद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट, बफर जोन में 195 घरों में की स्क्रीनिंग
टीम ने शहर के कंटेनमेंट जोन डीसी कॉलोनी, एमसी कॉलोनी और बफर जोन अर्बन एस्टेट-2 में 195 घरों में स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान किसी भी व्यक्ति में कोई संदिग्ध लक्षण नहीं मिले। मलेरिया विभाग के जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया के निर्देशन में हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह अपनी टीम के साथ डीसी कॉलोनी, एमसी कॉलोनी व अर्बन एस्टेट-2 में जांच के लिए पहुंचे।
मीरकां गांव में एक को दिया नोटिस
शहरों के साथ ग्रामीण एरिया में भी एंटी लारवा के प्रति सर्वे अभियान चालू है। सोमवार को जब टीम मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए मीरकां गांव में पहुंची। उस दौरान एक व्यक्ति के घर पर लारवा पाए जाने पर टीम ने उसको नोटिस दिया है।
165 घरों में लोगों की स्क्रीनिंग
टीम ने शहर के कंटेनमेंट व बफर जोन में 165 घरों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच और स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान टीम के सभी सदस्य पीपीई किट जैसी सभी सुविधाओं से युक्त थे। जांच में किसी भी व्यक्ति में संदिग्ध लक्षण नहीं मिले। मलेरिया विभाग के जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया के नेतृत्व में हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह की टीम ने यह अभियान चलाया।

117 लोग पहुंचे जांच कराने, 92 मिले संदिग्ध
जिला अस्पताल में बने ट्राईएज में सोमवार को खांसी-जुकाम व बुखार वाले 117 लोग जांच कराने के लिए पहुंचे। इनमें से ज्यादातर गुरुग्राम, महाराष्ट्र राजस्थान व पंजाब आदि से लौटे थे। यहां तैनात नर्स स्टाफ ने उन सभी की हिस्ट्री व जांच के बाद फ्लू क्लीनिक में भेज दिया। उनमें से करीब 92 लोगों में कोरोना संदिग्ध लक्षण मिले तो उन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। अन्य बाकी लोगों में कोई लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed