फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Relatives created a ruckus in the private hospital after the patient's death.

Hisar News: मरीज की मौत होने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Relatives created a ruckus in the private hospital after the patient's death.
हिसार। शहर के एक निजी अस्पताल में रविवार को मरीज की मौत होने के बाद उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल प्रशासन के साथ बातचीत में सहमति बनने पर परिजन शव लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

जींद जिले के गांव कमाचखेड़ा निवासी विकास को पेट की बीमारी के कारण 12 जून को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। चिकित्सकों ने कहा कि 48 घंटे में हालत में सुधार आ जाएगा। मरीज की जान को कोई खतरा नहीं है। इस दौरान विकास को आईसीयू में रखा। 21 जून की रात 3 बजे चिकित्सक ने कहा कि मरीज को वेंटिलेटर पर ले रहे हैं। रविवार को उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर विकास के परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगाम करना शुरू कर दिया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि मरीज के परिजनों व अस्पताल प्रशासन के बीच बिल को लेकर तनातनी हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने बिल कुछ कम कर दिया तो उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed