फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Registration for Agniveer Recruitment Rally begins

Hisar News: अग्निवीर भर्ती रैली के पंजीकरण शुरू, 22 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 13 Feb 2024 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Feb 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
Registration for Agniveer Recruitment Rally begins
हिसार। अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर 22 मार्च 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हिसार, जींद, फतेहाबाद व सिरसा जिला के युवा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च 2024 है।
विज्ञापन

हिसार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2024 तक ओपन रहेगी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये है। भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा तथा द्वितीय चरण में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। हिसार, जींद, फतेहाबाद व सिरसा जिला के जिन युवाओं का जन्म 01 अक्टूबर 2003 से 01 अप्रैल 2007 के बीच हुआ है, वे आवेदन के पात्र होंगे। ऐसे युवा जिन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है या बोर्ड परीक्षा दे चुके हैं और अभी उनके परिणामों की घोषणा नहीं हुई है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास) व अग्निवीर ट्रेडमैन (आठवीं पास) के पद सभी आर्म फोर्स के लिए हैं। न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी करने वाले युवा इस योजना के तहत अपने ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपने निजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं। किसी भी तरह की भर्ती संबंधी अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाइट या सेना भर्ती कार्यालय, हिसार में निजी तौर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed