{"_id":"57474ba54f1c1ba22c6927af","slug":"rav-narbeer-singh-in-hisar-meeting-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने बाद गड्ढा दिखे तो मेरे नंबर पर फोटो व्हाटस एप कर देना : राव नरबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने बाद गड्ढा दिखे तो मेरे नंबर पर फोटो व्हाटस एप कर देना : राव नरबीर सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 27 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को दिए प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश भर की सड़कों के लिए 1800 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे 5605 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। उन्होंने कहा कि छह महीने बाद किसी सड़क पर गड्ढा दिखे तो मेरे नंबर पर फोटो व्हाट्स एप कर देना। 72 घंटे में सड़क को दुरुस्त करेंगे।
विज्ञापन
शहर को जोड़ने वाली सभी सड़क फोरलेन की जाएंगी। जिन सड़कों को फोरलेन करने के लिए जमीन उपलब्ध है पहले चरण में उन सड़कों को चौड़ा करेंगे।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हउस में वीरवार शाम को पहुंचे प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह ने अमर उजाला से विशेेष बातचीत में कहा कि हरियाणा में सड़कों के लिए पहली बार वर्क प्लान बनाया गया है। वर्ष 2016-17 से इसे लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
छह से नौ महीने के समय में प्रदेश की पीडब्ल्यूडी के अधीन आने वाली सभी सड़कों से गड्ढे गायब हो जाएंगे। हर एक जिले के लिए इसमें बजट तय किया है। प्रदेश के लिए 1800 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे 5605 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले 15 सालों से सड़कों का बुरा हाल था। अब हर एक सड़क की हालत को सुधारेंगे। हर जिले में लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि काम के समय को घटाया गया है। पहले टेंडर के लिए एक महीने का समय होता था। इसे कम कर 15 दिन तक कर दिया गया है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष केएल रिणवा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सैनी, निगरानी समिति लोकसभा संयोजक मनदीप मलिक, बीएलए वन प्रभारी प्रवीण जैन, मीडिया प्रभारी सुरेश धूपवाला, एडवोकेट योगेश सिहाग, जिला परिषद सदस्य अरुणदत्त शर्मा, कृष्ण बिश्नोई, अनिल सैनी, ब्लॉक समिति सेकेंड के वाइस चेयरमैन रविंद्र रॉकी, बाबूलाल अग्रवाल, कृष्ण खटाना, एसडीएम अशोक बंसल, तहसलीदार राजेंद्र कुमार, जिला प्लानिंग ऑफिसर जोगेंद्र कालीरामणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अजय यादव बड़े भाई पर दस साल में कांग्रेस ने ही डुबोया
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के हरियाणा बचाओ संघर्ष यात्रा के सवाल पर राव नरबीर सिंह बोले हरियाणा कहां डूब रहा है। हरियाणा को डुबोने का काम तो पिछले दस साल कांग्रेस ने ही किया। उन्होंने कहा कि अजय यादव मेरे बडे़ भाई हैं, कोई अच्छी सलाह देंगे तो मानेंगे।
सीएम लेंगे सही फैसला
जाट आरक्षण पर स्टे के मामले में मंत्री ने कहा कि मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। सिरसा से यहां आया हूं। व्हाटस एप पर ही कुछ मैसेज आए हैं जिससे कुछ पता लगा। सीएम इस बारे में सही निर्णय लेेंगे। सरकार की ओर से सही फैसला लिया जाएगा।
शहर को जोड़ने वाली सभी सड़कें होंगी फोरलेन
पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हिसार शहर को जोड़ने वाली सभी सड़कों को फोरलेन किया जाएगा। पहले चरण में उन सड़कों को फोरलेन करेंगे जहां जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं होगी। इसके बाद दूसरे चरण सभी सड़कों को फोरलेन किया जाएगा।
डाबड़ा आरओबी का जल्द कराएंगे शिलान्यास
मंत्री ने कहा कि डाबड़ा चौक आरओबी को फोरलेन करने में अब देरी नहीं होगी। जल्द ही इसका शिलान्यास कराया जाएगा। तकनीकी बाधाओं को दूर कर लिया गया है। करीब 70 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। एनसीआरपीबी से इसके लिए लोन मिला है।
साउथ बाईपास जल्द पूरा होगा
राव नरबीर सिंह ने कहा कि साउथ बाईपास पर काम पूरा हो चुका है। मिलिट्री की ओर से जो बाधा है उसे जल्द ही दूर कराकर चालू कर देंगे। बस अड्डे को साउथ बाईपास से जोड़ने वाली सड़क का काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। इस साल के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।
जांच कराएंगे शिकायत तो दो
मिलगेट रोड पर घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत पर मंत्री ने कहा कि जहां भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिलेगी उसकी गंभीरता से जांच कराएंगे आप शिकायत तो दिलाओ। पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी ने मिलगेट की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया।
सरकार का काम ही सरक सरक कर होता है
कार्यकर्ताओं से बातचीत में कुछ लोगों ने काम की गति धीमी होने का सवाल उठाया तो मजाक के लहजे में मंत्री ने कहा कि सरकार का काम सरक सरक कर होता है। एक दिन में कुछ नहीं होता। हर काम में कुछ समय लगता है। सही काम करने के लिए इंतजार करना पडे़गा।