फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ratia youth commits suicide by hanging himself in CDLU hostel

Hisar News: सीडीएलयू हॉस्टल में रतिया के युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 17 Aug 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 17 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ratia youth commits suicide by hanging himself in CDLU hostel
रिंपल। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : संवाद
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के हॉस्टल नंबर दो के कमरे में शुक्रवार को फतेहाबाद के रतिया निवासी रिंपल ने चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बुआ का लड़का उसे खोजता हुआ हॉस्टल पहुंचा तो घटना का पता चला। इसके बाद हॉस्टल प्रबंधन व पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

रिंपल के पिता इकबाल दुबई गए हुए है। मृतक के शव को शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार पिता के बयानों के आधार पर ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रिंपल ने अभी बीएससी उत्तीर्ण की थी। वह आगे की पढ़ाई करना चाहता था। दाखिला लेने को लेकर वह तैयारी कर रहा था। दाखिले की बात कहकर वह वीरवार को अपने दोस्त के साथ हॉस्टल उसके कमरे पर आया था। यूनिवर्सिटी हॉस्टल में उसके दोस्त लाडी सिंह और दुष्यंत कमरा लेकर रहते हैं। रिंपल बाइक पर घर से दोस्त के साथ हॉस्टल आया था। दोस्त उसे हॉस्टल में छोड़ा और चला गया। वीरवार शाम को आखिरी बार उसकी रिंपल से बात हुई। शुक्रवार शाम को उसका फोन बंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बुआ के बेटे को फोन न उठाने पर हुआ शक

रिंपल की बुआ के बेटे संजय ने शुक्रवार सुबह उसे कई फोन किए,लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इस दौरान संजय ने पता किया तो जानकारी मिली कि रिंपल अपने दोस्त के साथ सीडीएलयू हाॅस्टल में गया हुआ है। ऐसे में वह तुरंत कार लेकर हॉस्टल में पहुंचा। उसने हॉस्टल पहुंचकर रिंपल का फोन किया। उसे शक हुआ और आसपास के कमरों से दूसरे लोगों को बुलाया। कुर्सी पर चढ़कर गेट के ऊपर लगा शीशा तोड़कर अंदर देखा तो पाया कि कि रिंपल का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर वे अंदर घुसे और उसे नीचे उतारा हॉस्टल प्रबंधन और पुलिस को सूचित किया गया। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आसपास जांच की लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मृतक रिंपल का एक छोटा भाई और बहन है। पिता इकबाल सिंह दुबई गए है। मृतक के दादा-दादी को घटना पर यकीन ही नहीं हो रहा है।


---
युवक के पास से नहीं मिला सुसाइड नोट
हुडा चौकी के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि रिंपल सुसाइड मामले में अभी तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए है। पिता इकबाल सिंह विदेश गए हुए है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक युवक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed