फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rape of a minor came to know when she became pregnant for 3 months

हिसार: नाबालिग से दुष्कर्म 3 माह की गर्भवती हुई तो पता चला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:22 AM IST
विज्ञापन
Rape of a minor came to know when she became pregnant for 3 months
जिले के एक कस्बे की 17 साल की लड़की ने कुछ दिन पहले अपनी मा को पेट में दर्द होने की बात बताई। परिजन उसे फतेहाबाद के एक अस्पताल में ले गये तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाऊंड कर लड़की को गर्भवती बता दिया। बाद में लड़की ने बताया कि 4 नवम्बर को एक अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि 4 नवम्बर को हमारी रिश्तेदारी में शादी थी। मेरे मम्मी-पापा शादी में गए हुए थे। घर में मैं और मेरी बहन थी। रात को करीब 8 बजे बहन पड़ोस में चली गई और मैं अकेली रह गई। तभी एक नकाबपोश अज्ञात व्यक्ति हमारे घर में घुस आया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैंने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने हाथ से मेरा मुंह बंद कर दिया। उसने धमकी देकर कहा था कि यदि यह बात किसी को बताई तो मैं तुझे व तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। मैं धमकी के कारण डर गई थी और किसी को कुछ नहीं बताया। कुछ दिन पहले मेरे पेट में दर्द हुआ। मैंने म मी को मामला बताया। फिर म मी-पापा मुझे फतेहाबाद के एक अस्पताल में ले गये तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाऊंड करवाया। डॉक्टर ने रिपोर्ट देखकर मुझे तीन महीने की गर्भवती बताया। हमने थाने में कुछ दिन रुककर शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed