फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Girl misdeed on the pretext of marriage in Hisar

हिसार: शादी का झांसा देकर लड़की से किया दुष्कर्म, तीन साल में दो बार करवाया गर्भपात 

Fri, 12 Nov 2021 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Nov 2021 12:36 AM IST
सार

हिसार में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की कई वारदात के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। तीन महिलाओं ने दुष्कर्म और एक ने छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस को दी है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे कई बार हवस का शिकार बना चुका है। उससे मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Girl misdeed on the pretext of marriage in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

महिला थाना पुलिस को हिसार जिले के एक गांव निवासी युवती ने कस्बा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने उसका दो बार गोलियां खिलाकर गर्भपात भी करवाया। उसने बताया कि आरोपी युवक के साथ उसकी तीन वर्ष से दोस्ती है। आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी की माता व बहन से बात की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में पीड़िता ने 25 अक्तूबर को हिसार के एसपी को शिकायत दी थी। पीड़िता व आरोपी को पुलिस ने बुलाया, जिस पर आरोपी ने उसे अपने साथ रखने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: दो माह में 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य, सीएम मनोहर लाल बोले-मेलों में लगेंगे कैंप
विज्ञापन


आरोप है कि उसके बाद आरोपी ने उसे अपने साथ एक होटल में 6 दिन रखा और फिर फरार हो गया। उसे आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, एक अन्य मामले की शिकायत जिले के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि जनवरी में उसके पास सिरसा से एक युवक ने फोन किया। पीड़िता ने उससे बात करने को मना किया तो आरोपी ने उसके बाद कई बार उसे फोन किया। इसके बाद फरवरी में आरोपी उसके पास उसके घर मिलने आया। उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बरवाला की एक एकेडमी में पढ़ने वाली छात्रा ने वार्ड-5 निवासी साहिल सैनी पर शादी का झांसा और फोटो वायरल करने की धमकी देकर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह शहर की एक एकेडमी में पढ़ती थी। इस दौरान उसकी जान पहचान साहिल सैनी से हुई। आरोप है कि जब वह एकेडमी में जाती थी, इस दौरान साहिल उसके पीछे आता था और कहता था कि वह उसे पसंद करता है और दोस्ती करना चाहता है। 


ये भी पढ़ें-हरियाणा: किसान-आढ़ती धान की खरीद कराने पर अड़े, सरकार ने कहा बंद नहीं, आज भी 25 हजार एमटी खरीदा

एक दिन आरोपी उसे एक होटल में ले गया और उसने वहां कोल्ड ड्रिंक में नशा पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आया तो पता चला कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। जब उसने इसका विरोध करने की बात कही तो साहिल ने मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। आरोप ने उसके कुछ फोटो खींच लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें-महिला पहलवान व भाई की हत्या: मुख्य आरोपी कोच की पत्नी व साला गिरफ्तार, पंचायत में उठी एनकाउंटर की मांग

रास्ता रोककर युवती से की छेड़छाड़
सिविल लाइन थाना एरिया निवासी एक युवती ने अपनी कॉलोनी के ही युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 9 नवंबर को वह बच्चों के साथ कहीं जा रही थी। आरोप है कि उस दौरान आरोपी युवक ने उसका रास्ता रोककर उससे छेड़छाड़ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed