फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana aims for 100 Percent vaccination in two months

हरियाणा: दो माह में 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य, सीएम मनोहर लाल बोले-मेलों में लगेंगे कैंप

Fri, 12 Nov 2021 09:02 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 12 Nov 2021 09:02 AM IST
सार

हरियाणा सरकार ने दो माह में 100 टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जहां पर 500 से अधिक लोग एकत्र होते हैं या फिर मेले आदि लगते हैं, वहां पर टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। सीएम ने इस संदर्भ में प्रदेश के जिलों के सभी उपायुक्तों से बात की।

विज्ञापन
Haryana aims for 100 Percent vaccination in two months
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में टीकाकरण के दूसरे चरण को 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए दो माह का समय तय किया गया है। साथ ही 31 दिसंबर तक प्रदेश में सभी को वैक्सीन की पहली डोज हर हाल में लगाने का टारगेट तय किया गया है। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए मेलों और जहां पर 500 से अधिक लोग एकत्रित होते हैं, वहां पर टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल यहां उपायुक्तों से सीधा संवाद कर प्रदेश में चल रहे टीकाकरण अभियान समेत अन्य मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वीसी के माध्यम से शामिल हुए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: किसान-आढ़ती धान की खरीद कराने पर अड़े, सरकार ने कहा बंद नहीं, आज भी 25 हजार एमटी खरीदा
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर दस्तक अभियान के तहत सभी नागरिकों के टीकाकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए, ताकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीकाकरण अभियान की स्वयं समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारी इस ओर विशेष ध्यान देते हुए ऐसी कोई लापरवाही न करें। अब तक हरियाणा में 2 करोड़ 65 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 1.79 करोड़ ने पहली और 86 लाख दोनों डोज ले चुके हैं। इनमें से 18 से 44 आयु के 1.61 करोड़, 45 से 60 के 60 लाख और 60 साल से अधिक आयु के 44 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत: किसान ने मंत्री के हाथों पुरस्कार लेने से किया मना, कहा- आंदोलनरत किसानों को क्या जवाब दूंगा

फिर से तेज करें जागरूकता अभियान
सीएम ने कहा कि टीकाकरण को लेकर एक बार फिर तेजी से जागरूकता और प्रचार अभियान चलाएं, ताकि टीकाकरण में पिछड़े जिलों को आगे लाया जा सके। ‘जान है तो जहान है’,  इसलिए हर नागरिक अपनी जान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करे। साथ ही अतिरिक्त टीमों का गठन करने और अन्य आवश्यक संसाधनों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। अभियान में समर्पण पोर्टल पर पंजीकृत स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ एनजीओ, धर्म गुरुओं की भी सहायता ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed