फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rampal will be hearing throw VC

वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी रामपाल की पेशी

Sat, 25 Jul 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sat, 25 Jul 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन

बरवाला के सतलोक आश्रम मामले में आरोपी रामपाल की कोर्ट में पेशी के दौरान उसके समर्थकों की होने वाली भीड़ से परेशान होकर प्रशासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही उसकी पेशी करवाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से चीफ जस्टिस ऑफ हरियाणा व कोर्ट को पत्र लिखकर अनुमति भी मांगी गई है। जब भी रामपाल की पेशी होती है, तो जिला कोर्ट के भीतर और बाहर उसके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो जाती है, जिससे निपटने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन


प्रशासन के प्रयासों के बाद भी कम नहीं हुई भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन व पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी रामपाल की पेशी के दौरान उसके समर्थकों की संख्या नहीं घटी है। बहुत बार समर्थकों को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से ही वापस लौटाया गया, लेकिन समर्थक किसी न किसी तरीके से कोर्ट परिसर के बाहर जमा हो ही जाते थे।

समर्थकों की भीड़ से जहां प्रशासन परेशान रहता, वहीं आम जन को भी समस्या होती है। इसलिए अब प्रशासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ही पेशी करवाने की इजाजत मांगी है।


मिल सकता है सकारात्मक जवाब : डीसी
डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे का कहना है कि रामपाल की पेशी के दौरान शहर में होने वाली समर्थकों की भीड़ की वजह से यह फैसला लिया गया है।

इसके लिए कोर्ट को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है। इस मामले में कोर्ट का सकारात्मक जवाब मिलने के पूरे आसार है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी होने से प्रशासन और पुलिस को काफी राहत मिलेगी।

रामपाल का एक और अनुयायी पकड़ा
सतलोक आश्रम प्रकरण में पुलिस ने बीते दिन रोहतक के गांव गंधारा निवासी बसंत दास को गिरफ्तार किया है। आरोपी बसंत पर भी पुलिस की ओर से देशद्रोह सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed