{"_id":"230bf1b135f7504aa600b1ec9c1fc53a","slug":"rampal-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल प्रकरण : एक की हुई गवाही, बाकी नहीं पहुंचे कोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपाल प्रकरण : एक की हुई गवाही, बाकी नहीं पहुंचे कोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलोक आश्रम के मुखी रामपाल की शुक्रवार को जेएमआईसी मुकेश कुमार की
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी हुई। रामपाल सहित उनके खास राजदार राजेंद्र, राजकुमार,
प्रीतम, बलजीत की भी मुकदमा नंबर 426 व 427 में पेशी हुई।
पेशी के दौरान एक गवाह ने रामपाल मामले में गवाही दी, बाकी अन्य मामलों में गवाह कोर्ट में नहीं पहुुंचे। कोर्ट ने इन दोनों मामलों में 29 अक्तूबर को वीसी से पेशी व 7 नवंबर को कोर्ट में पेश होने की तारीख दी है। रामपाल के वकील एके सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है।
अब इसी कारण से पुलिस को गवाह नहीं मिल रहे। उन्होंने कहा है कि जो भी गवाही दे रहें हैं वे भी पुलिस के अपने कर्मचारी हैं, आम पब्लिक से कोई नहीं।
मिर्जापुर में टेंट लगाकर बैठे समर्थक
रामपाल के समर्थक वीरवार से ही मिर्जापुर गांव में टेंट लगाकर बैठे थे। टेंट में ही लंगर चल रहा था । करीब डेढ़ हजार समर्थकों ने रात टेंट में ही काटी और सुबह होते ही वे कोर्ट परिसर व सेंट्रल जेल टू के आसपास पहुंच गए।