फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ramlila is a living embodiment of our culture and ideals.

Hisar News: रामलीला हमारी संस्कृति और आदर्शों का है जीवंत स्वरूप

Tue, 23 Sep 2025 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 23 Sep 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Ramlila is a living embodiment of our culture and ideals.
भूना में रामलीला मंचन के दाैरान प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
भूना। रामा कृष्णा कला मंच की ओर से आयोजित 74वीं रामलीला का आयोजन पुराना बाजार स्थित रामलीला मैदान में सोमवार रात को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भूना थाना प्रभारी ओम प्रकाश बिश्नोई ने कहा कि रामलीला केवल एक मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि हमारी प्राचीन संस्कृति, संस्कार और आदर्शों का जीवंत स्वरूप है।
विज्ञापन




उन्होंने श्रीराम के वनवास का उदाहरण देते हुए कहा कि जब एक पुत्र ने पिता की आज्ञा पर 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया तो उसका छोटा भाई भी सबकुछ छोड़कर साथ चला गया। यही हमारे संस्कार हैं, जो आज के समय में नई पीढ़ी को जानने और अपनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मौजूद सब इंस्पेक्टर रविंद्र बिश्नोई ने भी रामलीला मंचन की सराहना करते हुए कहा कि इसमें सामाजिक बुराइयों विशेषकर नशे के खिलाफ प्रभावी संदेश दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर हमें अपनी संस्कृति और परिवार को बचाना है तो नशे से दूरी बनानी ही होगी। इस अवसर पर क्लब के प्रधान हरविंदर मेहता, डायरेक्टर सुनील खुराना, महेश मक्कड़, संजय गिरधर, अजय मेहता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed