फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ramayan villagers protest over not getting ration

Hisar News: राशन न मिलने पर रामायण के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ramayan villagers protest over not getting ration
हांसी। रामायण गांव में राशन डिपो से राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि कम आपूर्ति आने से लोगों को राशन नहीं मिल रहा। वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग ने संज्ञान लेते हुए रामायण गांव को प्रेम नगर से हटाकर मामनपुरा के राशन डिपो से जोड़ दिया। विभाग का कहना है कि वीरवार से गांव में राशन बांटने का काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वह दो माह से डिपो पर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार राशन न आने तो कभी खत्म होने की बात कह कर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। या डिपो होल्डर के द्वारा कहा जाता है की मशीन नहीं चलती या अंगूठे का मिलान नहीं हो रहा। रामायण गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में 313 के करीब बीपीएल परिवारों को डिपो से राशन दिया जाता है। दो माह से सरकार द्वारा गेंहू व बाजरे की सप्लाई में कटौती किए जाने से लगभग 50 से अधिक परिवारों को राशन नहीं मिला है। बिना राशन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामायण गांव में पहले प्रेम नगर के राशन डिपो होल्डर द्वारा राशन बांटा जाता था। डिपो होल्डर ने विभाग के समक्ष वहां कुछ कारणों से राशन बांटने में असमर्थता जताई है। जिसके बाद विभाग ने इसे मामनपुरा के राशन डिपो से जोड़ा है।
विज्ञापन


कम मिल रहा राशन
रामायण गांव के सरपंच अनिल ने बताया कि उनके गांव के डिपो होल्डर मीनाक्षी ने बताया कि विभाग द्वारा राशन की कम सप्लाई भेजी जा रही है। कम राशन आने पर ग्रामीणों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर राशन दिए जाने के कारण कुछ ग्रामीण वंचित रह जाते हैं। सरपंच ने बताया कि गांव में डिपो होल्डर शुक्रवार, शनिवार व रविवार को वितरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------------------------------कम राशन की समस्या नहीं है। इस बार पूरा राशन है। रामायण को पहले प्रेम नगर के राशन डिपो से जोड़ा गया था। अब इसे मामनपुरा के राशन डिपो के साथ जोड़ा गया है। वहां सुबह से राशन बांटना शुरू हो जाएगा। -
प्रदीप सैनी, इंस्पेक्टर, खाद्य आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed