{"_id":"675f23098b94511d8301acc4","slug":"rally-for-the-new-capital-of-the-state-at-maham-chaubisi-platform-on-23rd-february-hisar-news-c-21-hsr1007-525458-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रदेश की नई राजधानी के लिए महम चौबीसी चबूतरे पर रैली 23 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रदेश की नई राजधानी के लिए महम चौबीसी चबूतरे पर रैली 23 फरवरी को
विज्ञापन
हांसी में हुई बैठक में एकजुटता दिखाते लोग।
हांसी(हिसार)। हांसी, महम, जींद, भिवानी के बीच हरियाणा की नई राजधानी बनाने की मांग लेकर रविवार को स्वाभिमान आंदोलन के तहत बैठक हुई। आंदोलन के संयोजक रणदीप लोहचब ने बताया कि बैठक में घोषणा की गई कि 23 फरवरी को महम चौबीसी चबूतरे पर प्रदेशस्तरीय रैली की जाएगी।
बैठक में पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक रामवीर सिंह पटौदी, पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदोला, पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह सांगवान, महम चौबीसी के प्रधान सुभाष गोयत ने नई राजधानी व अलग हाइकोर्ट हरियाणा के बीच बनाने के लिए स्वाभिमान आंदोलन को सही समय पर सही कदम बताया। 58 साल तक प्रदेश को नई राजधानी व अलग हाइकोर्ट से वंचित रखने पर खेद प्रकट किया।
प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि अभी बनने वाला नया विधानसभा भवन चंडीगढ़ में न बनाकर प्रदेश के बीच हांसी, महम, जींद, भिवानी के बीच में बनाया जाए। यहां नया आधुनिक वर्ल्ड क्लास शहर बसाया जाए। पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करे। जनमत, न्याय, सत्य के बल पर सरकार से सत्याग्रह किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री जगन्नाथ के पुत्र जितेंद्रनाथ, उदयवीरसिंह, कमल सिंह, एडवोकेट रणधीर रेडू जींद, दलजीत पंघाल किसान नेता, सरबजीत पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चीन की तर्ज पर बसाएं नए शहर
रणदीप लोहचब ने कहा कि चीन ने करीब 300 नए शहर बसाए हैं, लेकिन देश में एक भी नया शहर नहीं बसा। सरकार को राजधानी बनाने के लिए अलग जगह बनानी चाहिए जो प्रदेश के बीचों बीच हो। इसमें उच्च न्यायालय सहित विभिन्न विषयों के विश्वविद्यालय व महाविद्यालय हो। इसके अलावा नया सचिवालय वहीं बने।