फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rakhigarhi festival from tomorrow, third eye will be on guard

Hisar News: राखीगढ़ी महोत्सव कल से, तीसरी आंख का रहेगा पहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rakhigarhi festival from tomorrow, third eye will be on guard
राखी गढ़ी महोत्सव को लेकर की जा रही तैयारी का जायजा लेते एसडीएम मोहित महाराणा व अन्य।
नारनौंद। राखीगढ़ी गांव में आयोजित तीन दिवस महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान वे संग्रहालय में नवनिर्मित विश्राम गृह, हॉस्टल तथा कैफे भवन का उद्घाटन करेंगे। एसडीएम मोहित महाराणा ने बताया कि राखीगढ़ी महोत्सव में सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन होगा। प्रदर्शनी स्टालों में प्राचीन धरोहरों को प्रदर्शित किया जाएगा। विद्यार्थियों को हेरिटेज वॉक कराया जाएगा। महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए पार्किंग स्थल की अलग से व्यवस्था करवाई गई है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में आने वाले विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को पुरातात्विक साइटों का भ्रमण भी करवाया जाएगा ताकि वे हमारी समृद्ध सभ्यता एवं संस्कृति की की जानकारी प्राप्त कर अवगत हो सके।
विज्ञापन

एसडीएम मोहित महाराणा ने बताया कि संग्रहालय निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शेष कार्य को जल्द पूरा करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे संग्रहालय कैंपस को हॉटलाइन जोड़ा जा रहा है। यह कार्य पूर्ण होते ही यहां 24 घंटे बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्राम गृह में 17 कमरे बनाए हैं। हॉस्टल में अध्ययन करने आने वाले विद्यार्थियों के ठहरने के लिए 13 डॉरमेट्री सहित एक डाइनिंग हॉल की सुविधा रहेगी। कुल मिलाकर यहां एक साथ 50 विद्यार्थियों के ठहरने की सुविधा रहेगी। इस अवसर पर भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल नरवाल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सत्यवान बूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed