{"_id":"6add04c89513108cb107fa38","slug":"rajgarh-road-to-be-revamped-at-a-cost-of-3570-crore-two-lakh-people-to-get-relief-hisar-news-c-21-hsr1020-979684-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 35.70 करोड़ से संवरेगी राजगढ़ रोड, दो लाख लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 35.70 करोड़ से संवरेगी राजगढ़ रोड, दो लाख लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सपरा अस्पताल से गंगवा बाईपास तक राजगढ़ रोड की विशेष मरम्मत पर 35.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे आजाद नगर सहित आसपास के गांवों के करीब दो लाख लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) ने मुख्यालय के माध्यम से प्रस्ताव सरकार को भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर जारी कर दिया गया है।
वर्ष 2019 में बीएंडआर अधिकारियों ने सड़क के नवीनीकरण का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। इसी बीच नई हरियाणा शेड्यूल ऑफ रेट्स (एचएसआर) लागू होने पर मुख्यालय ने नए रेट के अनुसार एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संशोधित एस्टीमेट भेजा लेकिन लॉकडाउन के कारण परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई। लॉकडाउन के बाद दोबारा प्रस्ताव भेजा गया, मगर मंजूरी नहीं मिली।
वर्ष 2023 में अधिकारियों ने सड़क को मॉडल रोड बनाने की योजना बनाई। पिछले साल मुख्यमंत्री ने भी इसके लिए मंजूरी दी, लेकिन बाद में इसे सामान्य सड़क के तौर पर स्वीकृति मिली। शुरुआत में नवीनीकरण की लागत 10 करोड़ रुपये आंकी गई थी। मॉडल रोड की योजना के तहत एस्टीमेट बढ़ाकर 29 करोड़ रुपये किया गया। अब संशोधित लागत 35.70 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सपरा अस्पताल से गंगवा बाईपास तक पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-65 के आंतरिक हिस्से की विशेष मरम्मत के लिए 35 करोड़ 70 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा। सड़क की मरम्मत से शहरवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी। बरसाती पानी की निकासी के लिए इस रोड पर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।
- रणधीर पनिहार, नलवा विधायक।